एक महिला टीचर ने शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार किया है। अमेरिका के डेलावेयर राज्य में महिला टीचर पर अपने छात्र का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। महिला ने 9 साल पहले अपने एक नाबालिग छात्र के साथ दो महीने तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और यौन उत्पीड़न का आरोप दर्ज किया गया है।

महिला शिक्षक हुई गिरफ्तार

आरोपी महिला टीचर का नाम रीड मेसर है। वह स्कूल में 8वीं क्लास के छात्रों को पढ़ाती थी। हाल ही में उसे साउथ कैरोलीना पुलिस ने नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण करने के आरोप में अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बारे में सुनकर टीचर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं

ऐसा पहला मामला नहीं है जब अमेरिकी शिक्षकों पर छात्र के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। हाल ही में ऐसी 6 महिला शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन शिक्षकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

nypost की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन यूनिट को 23 दिसंबर, 2022 को फैमिली सर्विस के डेलावेयर डिवीजन से एक रिपोर्ट मिली थी। जिसमें महिला टीचर रीड मेसर पर 9 साल पहले एक छात्र के साथ जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा था।

Also Read

शादी के दिन दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, जिस प्रेमी से लड़की लव मैरिज कर रही थी उसी ने फिल्मी स्टाइल में उसकी जान ले ली

इस मामले में पुलिस का कहना है कि चांज में पता चला है कि छात्र के साथ यौन शोषण अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ जो दो महीने तक चला। जब यह मामला सामने आया तो 26 अप्रैल को महिला टीचर के खिलाफ वांरट जारी किया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला शिक्षक को उसके घर से अरेस्ट कर लिया।

महिला शिक्षक को स्कूल से निकाला

महिला शिक्षक के खिलाफ रेप जैसे गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महिला शिक्षक के जब काले करतूतों का खुलासा हुआ तो स्कूल मैनेजमेंट ने कड़ा एक्शन लिया। उन्होंने महिला पर नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए स्कूल से निकाल दिया। फिलहाल महिला टीचर को सुधार गृह भेजा गया है। उसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आगे देखिए क्या होता है?