दुनिया भर में यूं तो कई महिला गैंगस्टर अपने अपराध की वजह से चर्चित रहीं। आज हम बात कर रहे हैं मैक्सिको के भयाकन ड्रग्स वॉर में शामिल रही कुख्यात गैंगस्टर La Peque की। La Peque को ‘Little One’ के नाम से भी जाना जाता है। साल 2008-2018 के बीच मैक्सिको में ड्रग्स कारोबार के दौरान जो रक्तरंजित लड़ाइयां हुईं उसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। La Peque के बारे में कहा जाता है कि 20 साल की उम्र में वो मशीन गन रखती थी।
La Peque के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने खुद 5 लोगों की हत्या की और उनका खून भी पीया। La Peque मृत इंसानी शरीर के साथ शारीरीक संबंध भी बनाती थी। La Peque कोल्ड ब्लड मर्डर के लिए जानी जाती थी। कहा जाता है कि La Peque का असली नाम Juana था। Juana ने खुद एक साक्षात्कार में कहा था कि जब वो छोटी बच्ची थी तब वो एक विद्रोही स्वभाव की थी। इसके बाद उसे ड्रग्स की आदत पड़ी और फिर वो शराब भी पीने लगी।
मैक्सिको सिटी से नजदीक हिडाल्गो में Juana का जन्म हुआ था। 15 साल की उम्र में वो गर्भवती हो गई थी। अपने बच्चे के पोषण के लिए उसने वेश्या के तौर पर काम किया और फिर धीरे-धीरे ड्रग्स के कारोबार में आ गई। एक वेबसाइट ‘Denuncias’ ने दावा किया था कि Juana को शुरू में लोगों की हत्या करना पसंद नहीं था औऱ उसे डर लगता था कि उसका भी अंजाम ऐसा ही होगा। लेकिन धीरे-धीरे उसे इस कत्ल-ए-आम में मजा आने लगा।
बताया जाता है कि एक बार ड्रग्स के कारोबार में हुई लड़ाई की वजह से उसके सामने ही एक युवक का सिर कलम कर दिया गया था। इस भयानक हत्यकांड के बाद वो काफी सहम गई थी। लेकिन धीरे-धीरे उसे इंसानों का खून पसंद आने लगा। एक वक्त था जब मैक्सिको में लड़कियों को जबरन अगवा कर ड्रग्स के कारोबार में ढकेल दिया जाता था। बताया जाता है कि Juana भी इसी तरह ड्रग्स के धंधे में आई और फिर बेहद ही खतरनाक गैंगस्टर बन गई। कुछ साल पहले यह खबर आई थी कि Juana कैलफोर्निया के जेल में बंद है।
