आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक पिता पर अपनी बेटी के यौन शोषण का आरोप लगा है। आरोप है कि 35 साल का यह युवक पिछले 2 साल से अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब 14 साल की इस बच्ची की मां ने अपने पति को बेटी का रेप करते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद इस महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। इस लड़की ने थाने में अपने पिता की हैवानियत की भयानक कहानी बयां की है।
14 साल की यह लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसने थाने में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसके पिता दैनिक मजदूर के तौर पर काम करते हैं। करीब 2 साल पहले उसकी मां उसे अपने पिता के पास छोड़ कर अपने मायके चली गई थी।
दरअसल उसकी मां और पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था इसीलिए घरेलू कलह से परेशान होकर उसकी मां अपने मायके चली गई थी। लड़की के मुताबिक मां के घर में ना होने का फायदा उठाकर उसका पिता रोज उसे स्कूल से घर लाता था और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने 2 साल तक लड़की से दुष्कर्म किया।
कुछ हफ्ते पहले ही इस लड़की की मां घर पर आई थी। पीड़ित लड़की के मुताबिक इस दौरान भी उसके पिता ने कई बार उसके साथ रेप किया। कुछ दिनों पहले उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान उसके पिता उसे स्कूल से घर लेकर आए और फिर उसके साथ हैवानियत करने लगे।
लेकिन इसी बीच उसकी मां अचानक घर आ गई और उन्होंने अपने पति को बेटी के साथ गलत हरकत करते देख लिया। इस मामले में महिला ने तुरंत थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।
https://www.youtube.com/watch?v=alVpwt5wmEY
अब इस मामले में पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा आरोपी युवक पर Children from Sexual Offences (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी युवक अभी फरार बताया जा रहा जिसे दबोचने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन भी किया है। (और…CRIME NEWS)

