48 साल के हो चुके इस पिता ने 7 साल तक अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 8 साल की उम्र से यह युवक अपनी बेटी के साथ यह घिनौना काम कर रहा था। गुरुवार को अदालत ने इस शख्स को 28 साल जेल और 24 बेंत मारने की सजा सुनाई। इससे पहले अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि जब पहली बार लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था तब उसे यह भी पता नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ? पीड़ित लड़की की पहचान उजागर ना हो इसीलिए पिता की पहचान गुप्त रखी गई है।
17 साल की हो चुकी इस लड़की ने अदालत को बताया है कि उसके पिता उसे गंदे वीडियो भी देखने के लिए मजबूर किया करते थे। लड़की के मुताबिक जब वो नौ साल की हुई तब उसे यह लगने लगा कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। अदालत को बताया गया कि जब पहली बार इस शख्स ने अपनी बेटी के साथ यह गंदी हरकत की थी तब उसकी मां अपने काम पर गई हुई थी और उसकी छोटी बहन घर में टेलीविजन देख रही थी। पीड़िता के मुताबिक उस वक्त उसके पिता ने बेडरूम में उसके साथ गलत काम किया था।
साल 2017 में जब लड़की 14 साल की हुई तब उसे अपने पिता की भयानक करतूतों के बारे में पता चला औऱ उसने अपनी मां से इस बारे में शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता काफी कम उम्र से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। इसके बाद मां ने इस मामले में थान में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और फिर पिता की गिरफ्तारी हुई। यह मामला सिंगापुर का है। इस मामले में दोषी पाए गए पिता को सजा सुनाते वक्त जस्टिस देदर सिंह गिल ने कहा कि ‘इस शख्स ने अपनी हवस के लिए बच्ची को शिकार बनाया।’ पिता पर रेप के तीन चार्ज साबित हुए। इसके बाद अदालत ने उसे 28 साल जेल और 24 बेंत मारने की सजा सुनाई।
Deputy Public Prosecutor (DPP) Jane Lim ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि अपनी शारीरिक जरुरतों की पूर्ति के लिए इस शख्स ने लड़की को शिकार बनाया। उसने अपनी ही बेटी के साथ विश्वासघात किया। हालांकि आरोपी के वकील ने अदालत से गुहार लगाई थी कि इस मामले में जोर-जबरदस्ती का कोई केस नहीं है लिहाजा आरोपी पर रहम किया जाए। लेकिन अदालत ने दोषी पिता को कड़ी सजा दी है।
सजा सुनाए जाने के बाद युवक की पत्नी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने पति से बात करने की इच्छा जताई। इसपर प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि एक तरफ महिला की बेटी है और दूसरी तरफ उनके पति…हम अनुरोध करते हैं कि अदालत आरोपी को मुकम्मल सजा देगी।
