धमकी देकर यह युवक पिछले 1 साल से अपनी बेटी का रेप करता आ रहा था। पिता की प्रताड़ना को कई दिनों तक बर्दाश्त करने के बाद एक दिन इस लड़की की सब्र का बांध टूट गया और उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई। अब 50 साल के इस पापी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक लड़की की मां कपड़ों की एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़ित लड़की का कहना है कि जब उसकी मां काम पर चली जाती थी तब उसका पिता उसके साथ हर रोज रेप करता था। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर वो बच्ची को जान से मारने की धमकी भी देता था।

पिछले एक साल से यह लड़की यौन हमले को सह रही थी। बर्दाश्त की हदें पार हो जाने के बाद लड़की ने अपनी मां को अपने पिता की गंदी करतूतों के बारे में बताया और मां की मदद से उसने थाने में जाकर पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मामला बांग्लादेश के South Lakkhankhola of Bandar upazila का है। UNB की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पिता को नारायणगंज से बीते बुधवार (30-10-2019) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान मुस्लिम मियां के तौर पर हुई है। मामले की जांच कर रहे Bandar police station के जांच अधिकारी अजहरूल इस्लाम ने कहा कि बुधवार की सुबह लड़की की शिकायत के बाद आऱोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।

केस स्टेटमेंट के मुताबिक मुस्लिम मियां ने एक साथ तक अपनी बेटी का यौन शोषण किया। कुछ दिनों के बाद लड़की और उसकी मां ने उसका घर छोड़ दिया और उससे अलग रहने लगे। लेकिन इसके बाद भी मुस्लिम मियां अपनी बेटी को धमकियां दिया करता था। जिसके बाद लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बहरहाल अब इस मामले में आरोपी पिता को गिरप्तार करने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है। (और…CRIME NEWS)