इस पिता पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इस शख्स की अपनी बेटी कम उम्र में 6 बच्चों की मां बन गई। आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार रेप किया। इतना ही नहीं उसने अपनी बेटी के 2 बच्चों के साथ भी रेप किया। अदालत में जब इस मामले की सुनवाई हुई तो सभी हैरान रह गए। साउथ-वेस्ट वेल्स के रहने वाले इस शख्स पर आरोप है कि उसने दुष्कर्म से पहले अपने बच्चों का ब्रेनवॉश किया और कई झूठी बातें कहकर उनका यौन उत्पीड़न किया।
इस शख्स पर 36 बार रेप के चार्ज लगाए गए हैं। Swansea Crown Court में इस शख्स पर ट्रायल चल रहा है। इस शख्स की पहचान गुप्त रखी गई है ताकि पीड़ितों की पहचान उजागर ना हो। प्रोसिक्यूटर जॉन हिपकिन ने ज्यूरी से कहा कि इस शख्स ने योजनाबद्ध तरीके से सभी बच्चों के दिल-ओ-दिमाग पर काबू पाया था और उन्हें अपने वश में कर रखा था।
प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि आरोपी अपनी बेटियों पर इसलिए कंट्रोल रखता था ताकि वो अपनी यौन इच्छाएं पूरी कर सके। ज्यूरी को यह भी बताया गया कि यह शख्स इन बच्चों को काबू में रखने के लिए जादू-टोने का इस्तेमाल किया करता था। यह पीड़ित बच्चों से झूठ बोलता था कि वो एक महिला के संपर्क है और उसका हुक्म है कि वो उसके साथ सोएं। ज्यूरी को बताया गया कि उसने ना सिर्फ खुद इन बच्चियों का रेप किया बल्कि कई और लोगों से भी इनका बलात्कार कराया।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50&t=3s
प्रॉसिक्यूटर ने ज्यूरी को बताया कि सबूत के तौर पर ‘DNA’ से साबित होता है कि इस शख्स को अपनी एक बेटी से 6 बच्चे हुए। जब यह लड़की 16 साल की थी तो पहली बार वो प्रेग्नेट हुई। ज्यूरी को बताया गया कि उसने सभी पीड़ित बच्चों के दिमाग में झूठी बातें भर दी हैं। हालांकि आरोपी शख्स ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। इस मामले में अभी ट्रायल जारी है। (और…CRIME NEWS)

