Chennai Auto Driver Molested Girl: शुक्रवार (14 अक्टूबर) को चेन्नई की 20 वर्षीय छात्रा एम सत्या की हत्या कांड में उसके पिता मनिकम ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। गुरुवार (13 अक्टूबर) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक लड़की को स्टॉकर ने सत्या नाम की लड़की को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई थी। वहीं, आज उसके लड़की के पिता ने खुदकुशी कर ली। ये घटना गुरुवार 13 अक्टूबर को) दोपहर सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन की है। दूसरी तरफ शक्रवार (14 अक्टूबर) को महाराष्ट्र के ठाणे शहर में करीब ऐसी सी घटना घटी, जहां एक लड़की को सड़क पर घसीटा गया। दरअसल, एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने 21 साल की कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और गाड़ी के साथ घसीटा।
पहले यह माना गया था कि मणिकम को कार्डियक अरेस्ट हुआ था और उसकी मौत हो गई थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि उसने जहर का खाया किया था। वहीं, आरोपी सतीश को गुरुवार (13 अक्टूबर) को देर रात थोरईपक्कम के पास माम्बलम आरपीएफ और सेंट थॉमस माउंट पुलिस की एक विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि उसे पूछताछ के लिए तंबरन आरपीएफ स्टेशन और फिर माम्बलम आरपीएफ स्टेशन ले जाया गया।
चन्नई का क्या था पूरा मामला जानिए
गुरुवार (13 अक्टूबर) दोपहर सतीश, जो एक साल से अधिक समय से सत्या का पीछा कर रहा था उसने सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर एक आने वाली ट्रेन के सामने उसे धक्का दे दिया था। ट्रेन की चपेट में आने की वजह से एस सत्या की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की को धक्का देने से पहले आरोप सतीश ने उससे बात करने की कोशिश की थी, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने एस सत्या को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई आरोप की पहचान
दरअसल, कॉलेज के दूसरे वर्ष के छात्रा सत्या की पिछले महीने सगाई हुई थी। उसकी मां आदमबक्कम पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल है। उसके चाचा और चाची भी पुलिस कर्मी हैं। वह अपने परिवार के साथ सेंट थॉमस माउंट पुलिस क्वार्टर में रहती थी। आठवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ने वाला सतीश उसी गली के क्वार्टर के सामने रहता था। उनके पिता एक सेवानिवृत्त पुलिस उप-निरीक्षक हैं। पुलिस ने कहा कि सत्या के माता-पिता ने हाल ही में सतीश के खिलाफ माम्बलम और सेंट थॉमस पुलिस थानों में दो मामले दर्ज कराया था. वहीं, माम्बलम आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सतीश की पहचान की पुष्टि की।
ठाणे में लड़की को सड़क पर ऑटो से घसीटा
दूसरी तरफ महाराष्ट्र के ठाणे शुक्रवार (14 अक्टूबर) को एक ऑटोरिक्शा चालक ने 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और वाहन के साथ घसीटा। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शहर में सुबह करीब 6.45 बजे हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वरिष्ठ निरीक्षक जयराज रानावारे ने कहा कि महिला कॉलेज जा रही थी, तभी सड़क पर खड़े एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की और जब उसने उससे पूछताछ की तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींच लिया।
आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
इसके बाद जब आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो महिला ने उसे नहीं छोड़ा। उसने कहा कि जब उसने ऑटो चलाना शुरू किया तब भी उसने उसका हाथ पकड़े रखा। अधिकारी ने कहा कि महिला को वाहन के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा गया और गिर गई, जिसके बाद आरोपी भाग गए। एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी भी महिला का शील भंग करने के लिए उस पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि टीमों को ट्रैक करने के लिए गठित किया गया है। ऑटोरिक्शा चालक फरार है।