उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स अपनी बेटी की सास के साथ एक महीने पहले भाग गया था। अब रविवार को दोनों का शव बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि दंपत्ति ने सुसाइड किया है। शख्स की पहचान 44 साल के रामनिवास राठौड़ के रूप में हुई है। वह विधुर था। उसकी केवल एक ही बेटी है। वहीं महिला आशा रानी की दो बेटियां और एक बेटा है। राठौड़ ने मई में अपनी बेटी की शादी रानी के बेटे से करने की बात तय की थी।

बेटी की शादी की बात करने गए पिता को लड़के की मां से हुआ प्यार

मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है कि राठौड़ अपनी बेटी की शादी की बात करने के लिए उसके ससुराल जाने लगे। इसी बीच वे रानी के प्यार में पड़ गए। रानी को भी राठौड़ से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों 23 सितंबर को भाग गए। इसके बाद रानी के पति ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे

मामले में पुलिस का कहना है कि जोड़े ने आत्महत्या करने का फैसला लिया क्योंकि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस बात से दोनों परेशान थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने ट्रेने के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच चल रही है।

I love you… इतना कहकर शख्स ने नहर में लगाई छलांग

बिहार के गोपालगंज में एक शख्स ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। वह बुधवार की शाम गंडक नहर के पुल के पास पहुंचा और एक युवती का नाम लेकर पानी में कूद गया। घटना घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल की है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद गांव के लोगों ने उसे बचाने के लिए नगर में छलांग लगाई मगर तब तक बहुत देर चुकी थी। काफी कोशिश करने के बाद भी वे उसे जिंदा नहीं बचा सके।

Female Constable Case: 2 साल से आरोपी छिपने के लिए कर रहा था ये काम,

आखिर चढ़ा Police के हत्थे