इस पिता ने जिस कदर अपनी मासूम बच्ची को यातनाएं दीं उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। हैरानी की बात यह भी है कि इस पिता ने यह सबकुछ अंधविश्वास में पड़कर किया। यह मामला यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का है। 48 साल के रैंडी स्वोप्स पर आरोप है कि उसने कई महीनों तक अपनी बेटी को तहखाने में कैद रखा। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी को अक्सर पीने के लिए खून दिया करता था और झाड़-फूंक के नाम पर पाखंडियों को बुलाकर तंत्र साधना भी किया करता था। दरअसल रैंडी स्वोप्स का मानना था कि उसकी बेटी शैतान के वश में है और यह सब प्रपंच करने से शैतान उसकी बेटी को छोड़ देगा।

स्वोप्स और उनकी पत्नी कैथरीन पर पहले भी आरोप लगे थे कि उन्होंने अपने बेटे के इलाज के नाम पर उसे काफी शारीरीक यातनाएं दी थीं। अब अपनी ही बच्ची को घर में कैद कर ऱखने के आरोपी स्वोप्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शिकागो ट्रिब्यून में यह केस भी चल रहा है। जज विक्टोरिया रोसेटी 29 अप्रैल, 2019 से इस केस में स्वोप्स पर सुनवाई करेंगे। स्वोप्स ने अदालत को बताया था कि उसके घर पर होनी वाली पूजा पाठ में कई स्थानीय जज और कानून से जुड़े लोग भी शामिल होते थे।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में स्वोप्स और उसकी पत्नी को एक से तीन साल तक जेल की सजा हो सकती है। इस मामले में इससे पहले सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूटर ने कहा था कि इस लड़की को करीब 1 साल तक तहखाने में बंद रखा गया। यहां तक कि बरसात में जब बाढ़ आ जाती थी तब भी उसे बेसमेंट में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। Waukegan पुलिस ने उस बेसमेंट का दौरा किया था जिसमें इस बच्ची को कैद कर रखा गया था। पुलिस ने ही खुलासा किया था कि इस कपल का मानना है कि उनकी बेटी भूतों के कब्जे में है। इस कपल को 4 बच्चे हैं और सभी नाबालिग हैं। स्वोप्स और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है तथा इनके सभी बच्चों को बाल सुरक्षा गृह में रखा गया है। तहखाने में मिली बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भी कराया गया था। इलाज के बाद उसे बाल सुरक्षा गृह में रखा गया है। (और…CRIME NEWS)