इस बाप-बेटे ने मिलकर 2 लड़कियों का 10 सालों तक लगातार रेप किया। इन दोनों पर कुल 216 चार्ज लगाए गए हैं। एक पीड़ित लड़की ने अपने ऊपर हुए जुल्म के बारे में बताया कि 73 साल के आरोपी शख्स ने चर्च में उसके साथ 3 बार रेप किया। दूसरी लड़की ने कहा कि उसे अकेले सोने नहीं दिया जाता था। इस मामले में 73 साल के आरोपी Francis Keiling को अगस्त के महीने में गिरफ्तार किया गया है। अब उसपर फर्स्ट डिग्री यौन उत्पीड़न के 52 मुकदमे दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने उसके 38 साल के बेटे Nathaniel Keiling को भी गिरफ्तार किया है।
वेबसाइट ‘WVVA’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन लड़कियों ने आरोप लगाया है कि साल 2007 से 2017 तक इनके साथ कई बार रेप किया गया। अदालती दस्तावेजों से पता चला है कि लड़कियों ने इसी साल मई के महीने में अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में आवाज उठाने का फैसला किया था।
लड़की ने बताया कि Francis Keiling ने उसके साथ West Virginia के Beckley स्थित चर्च के बेसमेंट में 24 घंटे में 3 बारे रेप किया। दूसरी लड़की ने पुलिस को बताया कि वो कई सालों तक अकेले नहीं सो सकी जब कभी वो अकेले सोने की कोशिश करती थी Francis Keiling उसका पीछा करता था और फिर उसके बिस्तर पर आकर सो जाता था।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद Francis Keiling को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। Nathaniel Keiling 21 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वेबसाइट ‘WOAY’ के मुताबिक Nathaniel Keiling पर सेकेंड डिग्री यौन उत्पीड़न के 20 मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों को Southern Regular Jail में रखा गया है। जेल से बाहर आने के लिए उन्हें 100,000 डॉलर का बॉण्ड भरना होगा।
जांच अधिकारियों ने दोनों लड़कियों के साथ बाप-बेटे के पारिवारिक रिश्ते को उजागर नहीं किया है। चर्च में रेप की घटना होने की बात का खुलासा होने के बाद St Francis de Sales Parish चर्च के Father Paul Wharton ने कहा कि जिस शख्स पर इस घिनौने काम का आरोप लगा है वो कभी भी स्कूल या चर्च का कर्मचारी नहीं रहा है। फिलहाल अब यह दोनों बाप-बेटे जेल की हवा खा रहे हैं। (और…CRIME NEWS)
