हरियाणा के फरीदाबाद में सरेराह लड़की की हुई हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार ने दावा किया है कि आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। मृतक लड़की की परिजनों का दावा है कि निकिता पर जबरन धर्म बदलने और शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। निकिता ने धर्म बदलकर शादी रचाने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसके सिर में गोली मार दी गई।
मृतक लड़की के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि पिछले तीन साल से आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था और उस वक्त किसी तरह लड़कों को समझाया गया था। आरोपी लड़के ने हाल ही में दोबारा लड़की को फोन किया और दबाव बनाया कि वो मुस्लिम धर्म अपना ले और फिर वो उससे शादी कर लेगा। लड़की ने जब दोबारा ऐसा करने से मना किया तब उसे किडनैप करने की कोशिश की गई और नाकाम रहने पर उसे गोली मार दी गई। मामले की जांच एसआईटी से कराई जाए। परिवार की सुरक्षा की गांरटी दी जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन हो, आरोपी तौसिफ का एनकाउंटर किया जाए
आपको बता दें कि बल्लभगढ़ में सरेराह गोली मारकर एक लड़की की हत्या कर दी गई। सोमवार को वह कॉलेज से पेपर देकर बाहर निकली थी। रास्ते में आरोपी ने पहले तो उसे अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा ने इस पर विरोध किया, तो उसे मौत के घाट उतारकर आरोपी गाड़ी से फरार हो गया। लड़की को जान से मारे जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
हालांकि, 20 घंटे बाद मंगलवार को मामले में दो आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं। एक की शिनाख्त तौसिफ के रूप में हुई है। इसी बीच, पीड़ित परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठ गया है।
#Breaking | Family of girl shot dead in Faridabad make shocking claim.
Girl was being forced to convert religion to marry the man who ended her life by shooting her in broad daylight.
Listen in. pic.twitter.com/8dJX5An1Rx
— TIMES NOW (@TimesNow) October 27, 2020
परिजनों ने तौसिफ के तुरंत एनकाउंटर की मांग की है। मालूम हो कि मृतका निकिता बी.कॉम कर रही थी और अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा देने वह अग्रवाल कॉलेज गई थी। आरोपी i20 कार से आया था औऱ फिर इस हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गया था।
