अभिनेत्री मोली फिट्जगेराल्ड। मनोरंजन जगत से जुड़ी एक ऐसी हस्ती जिसपर संगीन जुर्म का इल्जाम लगा लेकिन उनकी सुपरहिट फिल्म के चाहने वालों की संख्या कभी कम नहीं हुई। मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘Captain America: The First Avenger’ में एक्ट्रेस मोली फिट्जगेराल्ड में छोटा सा किरदार निभाया था। पिछले साल जनवरी के महीने में 38 साल की अभिनेत्री मोली फिट्जगेराल्ड को कंसास से गिरफ्तार किया गया था। मोली फिट्जगेराल्ड को नववर्ष की शाम गिरफ्तार किया गया था। अभिनेत्री पर अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या का आरोप लगा था।
Olathe Police Department ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी थी। 68 साल की Patricia E Fitzgerald की मौत के मामले में एक्ट्रेस को पकड़ा गया था। Patricia E Fitzgerald के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले थे और उन्हें मौका-ए-वारदात पर भी मृत घोषित कर दिया गया था। 38 साल की अभिनेत्री को मौका-ए-वारदात पर पाया गया था और उन्हें भी हल्के जख्म लगे थे जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस हत्याकांड की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस मोली फिट्जगेराल्ड को गिरफ्तार किया था। उनपर सेकेंड डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया था। इसके अलावा उनपर भारी-भरकम जुर्माना भी लगा था। एक्ट्रेस मोली फिट्जगेराल्ड के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक Joe Johnston के सहायक के तौर पर भी काम किया था।
उस वक्त एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मोली की मां पैट्रिशिया ई. फिट्जगेराल्ड के घर पर झगड़े की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर वह घायल मिलीं। उन पर चाकू से वार किया गया था। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। आईएमडीबी के अनुसार क्रिस ईवान स्टारर ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’में एक छोटी भूमिका की थी। यह फिल्म मशहूर हुई थी। इसकी कमाई ने दुनिया भर में फिल्मों की कमाई की कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
