Facebook पर प्यार हुआ और 2 लड़कियां इस प्यार को परवान चढ़ाने के लिए घर से निकल भागीं। यह मामला हरियाणा के सिरसा का है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों लड़कियों के घर से भाग जाने से इनके घरों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में दोनों परिवारों की तरफ से थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। दोनों ने काउंसिलिंग के दौरान अपनी प्रेम कहानी उजागर की। दोनों ने बताया कि Facebook पर ही इनकी पहली मुलाकात हुई थी। Facebook पर फ्रेंडशिप होने के बाद दोनों एक-दूसरे से घंटों बातचीत करने लगीं। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए और इन्हें Facebook पर ही प्यार हो गया।
इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों ने समलैंगिक विवाह करने की ठान ली। बीते मंगलवार (13 अगस्त, 2019) को यह दोनों शादी करने के लिए घर से निकल गईं। रास्ते में एक पार्क में बैठकर दोनों शादी को लेकर अपनी योजना तैयार करने लगीं।
इधर शाम तक लड़कियों के घर नहीं आने पर उनके परिजन हैरान-परेशान हो गए और उन्होंने थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने लड़कियों का पता लगाने के लिए इनके मोबाइल लोकेशन का इस्तेमाल किया। लड़कियों के मोबाइल लोकेशन से पुलिस को इन दोनों के फतेहाबाद में होने की जानकारी मिली।
जिसके बाद पुलिस इन दोनों को लेकर बाल कल्याण समिति ले गई। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने इन दोनों लड़कियों की काउंसिलिंग की। हालांकि यहां भी दोनों लड़कियां समलैंगिक विवाह करने की बात पर अड़ी रहीं। काउंसिलिंग के दौरान दोनों को समझाने-बुझाने के बाद इन्हें इनके परिजनों को सौंप दिया गया।
[bc_video video_id=”5802397063001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
Facebook पर प्यार से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती हैं। साल 2013 में बिहार के पूर्णिया से एक दिलचस्प खबर सामने आई थी। यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की को 18 साल के युवक से Facebook पर ही इश्क हो गयाथा। एक दिन अचानक यह लड़की घर से भागकर अपने प्रेमी के घर उससे शादी करने के लिए पहुंच गई।
खास बात यह है कि दोनों ने कभी एक-दूसरे को सामने से नहीं देखा था। जब लड़के ने अपने घर का दरवाजा खोला तो इस लड़की को देखकर वो हैरान रह गया था। उस वक्त लड़के ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस के आने के बाद लड़की को वापस पूर्णिया ले जाया गया। (और…CRIME NEWS)

