आतंकवाद ने देश और दुनिया को हमेशा दर्द के सिवा कुछ नहीं दिया। आज हम एक ऐसे आतंकवादी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसे रूस का ‘ओसामा बिन लादेन’ भी कहा जाता है। फोर्ब्स ने मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची जारी की थी। इस सूची में डोकू उमराव को पहले स्थान पर रखा गया था। कहा जाता है कि डोकू उमराव दक्षिण रूस में एक इस्लामिक साम्राज्य स्थापित करना चाहता था। रूस में साल 2010 में हुई आतंकी घटनाओं में इस खूंखार शख्स का हाथ था। इसके अलावा मास्को में कई जगहों पर हुई बमबारी के लिए भी उमराव को दोषी माना जाता है।

एक वक्त ऐसा था जब उमराव के बारे में सूचना देने के लिए पांच मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था। डोकू उमराव का पूरा नाम Doku Khamatovich Umarov बताया जाता है। डोकू उमराव के बारे में बताया जाता है कि वो एक Chechen separatist रहा है और गुरिल्ला नेता भी रहा है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोकू उमराव साउथ चेचन्या में पला-बढ़ा और उसने Grozny Oil Institute से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। रूस प्रशासन ने दावा किया था कि रूस में एक इंजीनियर के तौर पर काम करने के दौरान वो कई तरह की आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहा। साल 1992 में वेस्टर्न साइबेरिया में एक हत्या के बाद वो वांटेड लोगों की सूची में आ गया।

बताया जाता है कि जब चेचन्या अलगाववादियों ने युद्ध छेड़ दिया तब डोकू उमराव भी इस युद्ध में शामिल हो गया। इस दौरान वो स्पेशल फोर्स बटालियन का कमांडर बन गया। डोकू उमराव पर किडनैपिंग समेत कई आरोप भी लगे। साल 2009 मे उसने आत्मघाती हमलावरों के जरिए मॉस्को में हमला कराया था जहां 100 लोगों की मौत हुई थी।

इतना ही नहीं डोकू उमराव ने रूस की आधारभूत संरचना को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। डोकू उमराव समय-समय पर अपने वीडियो जारी करते रहता है। इस दौरान उसने अपने फॉलोअर्स को रूस को बर्बाद करने के लिए भी कहा। कहा जाता है कि अगस्त 2013 में उसे जहर देकर मार दिया गया।