दिल्ली पुलिस ने एक अजब तरह का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मारे गए व्यक्ति पर केस कर दिया है। मृतक का कत्ल हुआ था। चोरी के आरोप में उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अब मामले में दो जांचें होंगी। मामला अमन विहार थाने का है। जहां के एक घर में मृतक चोरी के इरादे से घुसा लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसके बाद पिटाई से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान 20 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक लक्ष्मी विहार के प्रेम नगर तृतीय का रहने वाला है। वह टेम्पो चलाता था। वहीं, पुलिस ने वारदात के बारे में बताया कि, घटना की सूचना सुबह साढ़े सात बजे मिली। राजेश चोरी की नियत से मकान में दाखिल हुआ था। लेकिन समय पर ही मकान मालिक मान सिंह की आंख खुल गई। जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को जगाया। परिवार के लोगों राजेश को पकड़ कर शोर मजाया। जिसके बाद पड़ोस के कई लोग इकट्ठा हो गए।
इसके बाद लोगों ने राजेश को बंधक बनाकर पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान राजेश की हालत बिगड़ती देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि अंदरूनी चोट से खून ज्यादा बह गया था,जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बाद में पुलिस ने महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश भी की जा रही है।
बता दें कि, बीते रविवार को भी दिल्ली में चोरी के शक के चलते हत्या हुई थी। यहां के उत्तम नगर इलाके में अविनाश नाम के एक ऑटो ड्राइवर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। अविनाश पर कारों की बैटरी चोरी करने के शक था।

