‘लेस्बियन हूं और पड़ोस की लड़की के साथ रहना चाहती हूं।’ लड़की ने जब यह बात अपने परिवार वालों को बताई तो सभी दंग रह गए। यह मामला दिल्ली के विजय नगर इलाके का है। 20 साल की यह लड़की इस इलाके के एक घर में अपने परिवार वालों के साथ रहती थी। इस लड़की का अपने पड़ोस में रहने वाली एक अन्य लड़की से समलैंगिक संबंध थे। लड़की के परिवार वालों को उनके इन संबंधों के बारे में जानकारी थी लेकिन शुरू में उन्हें यह बात गंभीर नहीं लगी।
जैसे-जैसे वक्त बीतता गया इस लड़की के समलैंगिक संबंध उसके परिवार के सदस्यों के लिए सिरदर्द बन गया। घर के सभी सदस्यों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की। यहां तक कि समलैंगिक संबंधों को लेकर लड़की के पिता के साथ उसकी अक्सर कहासुनी भी हो जाती थी। बीते मंगलवार (10-09-2019) को लड़की के 65 साल के पिता ने बेटी के इन संबंधों को लेकर एक बार फिर उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की नहीं मानी।
लड़की ने घर के सभी सदस्यों के सामने कहा कि ‘लेस्बियन हूं और पड़ोस की लड़की के साथ रहना चाहती हूं।’ लड़की की यह बात सुनकर परिवार के सदस्यों के अलावा उसके रिश्तेदारों ने भी उसे समझाने का प्रत्यन किया लेकिन लड़की अपनी बात पर अडिग रही। यह बात लड़की के पिता को काफी आहत कर गई।
रात करीब 9.30 बजे लड़की के पिता घर से बाहर निकल गए और फिर करीब 20 मिनट बाद घर वापस आकर उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। आहत पिता ने कट्टे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार वाले कमरे की तरफ दौड़े लेकिन अंदर का नजारा देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं।
https://www.youtube.com/watch?v=bk6UeynWQ58
65 साल के बुजुर्ग जमीन पर खून से लथपथ पड़े थें और उनकी मौत हो चुकी थी। घर के मुखिया की मौत से कोहराम मच गया। बाद में पुलिस को भी इस घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है और छानबीन शुरू कर दी है। (और…CRIME NEWS)
