उत्तर प्रदेश के औरा क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बहू ने सास से विवाद होने के बाद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हर कोई महिला की मौत पर हैरानी जता रहा है। घटना खमरिया इलाके की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, महिला की किसी बात पर सास से बहस हो गई। इसके बाद ही उसने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सास पर आरोप है कि उसने महिला को झगड़े में भला-बुरा कहा था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी सोमवार की दी।

इस मामले में सर्किल अधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि घटना रविवार को औरा क्षेत्र के खमरिया इलाके में हुई। जहां 18 साल की संतोषी देवी ने अपनी सास संतरा देवी से विवाद के बाद कुएं में कूद गई। रविवार की रात पुलिस कर्मियों ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हालांकि पीड़िता की मां सिंगोरा देवी की शिकायत के आधार पर मृतका के पति संतोष यादव और सास संतरा देवी के खिलाफ कथित तौर पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां सिंगोरा देवी ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सास ने बहू को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक सास पर अपने बहू को गोली मारने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सास इस बात से नाराज थी कि बहू ठीक से घऱ का काम नहीं करती है। वह घर के कामों में लापरवाही बरतती है। इस बात को लेकर सास-बहू में अक्सर ताना-तनी होती रहती थी। एक दिन जब घर में कोई नहीं था तो सास ने कथित तौर पर बहू को गोली मारकर हत्या कर दी।

नोट: सुसाइड किसी भी समस्या का हल नहीं है।