आज हम आप को एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन आपका दिल दहला जाएगा। जुर्म की अपने ढेरों वारदात सुनी होगी लेकिन मुंबई की ये घटना आपके होश उड़ देगी। इस घटना में कातिल ने एक शख्स की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। इतना ही नहीं लाश की पहचान न हो सके इसलिए उस कातिल ने खोपड़ी की खाल भी उधेड़ दी थी। महीनों तक इस हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी। लेकिन मुंबई में केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने महीनों बाद ये गुत्थी सुलझा दी और कातिल का पता लगा लिया।

फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने बिना खाल की खोपड़ी पर विज्ञान और कला के अद्भुत संगम से ऐसा चेहरा बनाया और मरने वाले का पता लगाया और फिर पुलिस ने इसकी मदद से कातिल को पकड़ लिया। अबरनाथ की पहाड़ी में मिली इस लाश की खोपड़ी को पहले धड़ से अलग किया गया और फिर इसकी खाल खींच ली थी। पुलिस के मुताबिक ये हत्या मृतक की पत्नी ने कराई थी। अबरनाथ एसएचओ प्रमोद शेवाड़े ने मीडिया को बताया कि उन्होंने मृतक की फोटोग्राफ हर जगह फैला दी थीं। इन फोटोग्राफ को देखते हुए एक इनफॉर्मर ने बताया कि महेंद्र नगर से एक बृजेश प्रजापति नाम के शख्स की शकल इस से मिलती है और वो काफी दिनों से लापता है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को इंटेरोगेट किया और कॉल डीटेल्स भी निकाले। जिस से पता चला कि पत्नी का किसी किशन कुमार कनोजिया नाम के शख्स से अफेयर था। किशन और उनके साथी राजेश यादव ने मिलकर प्रजापति की हत्या की।

पुलिस ने प्रजापति की पत्नी, किशन और उनके साथी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं पहचान न होने की वजह से सुलझ नहीं पाती हैं। लेकिन केईएम अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टरों द्वारा किए गए इस कार्य से ये मामला सुलझ गया और हत्यारे पकड़ा गए।