इस कपल को सीरियल किलर इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आरोप है कि उन्होंने 20 महिलाओं की हत्या की और फिर उनका दिल निकाल कर अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया। इस कपल को इस घिनौने कृत्य के लिए 654 साल की जेल की सजा हुई है। अब यह कपल एक और हत्या का दोषी पाया गया है।
मैक्सिको (Maxico) में ‘Monsters of Ecatepec’ के नाम से मशहूर इस कपल को अब फिर 40 साल की जेल की सजा हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस हत्या के जुर्म में उन्हें सजा हुई है उसको इन्होंने मार्च 2018 में अंजाम दिया था। 38 साल के Juan Carlos Hernandez Bejar और 44 साल की Patricia Martinez Bernal को पहले अलग-अलग 327-327 साल की हाल ही में सजा हुई थी।
इस कपल को साल 2018 के अक्टूबर के महीने में गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त यह दोनों मानव अंगों को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। जब जांचकर्ताओं ने इस कपल के घर में जाकर तलाशी ली तब इनके घर से बाल्टी में रखे मानव अंग मिले। जांच के दौरान प्लास्टिक और फ्रिज में रखे मानव अंग भी बरामद किये गये थे। Hernandez Bejar ने पुलिस के सामने 20 महिलाओं की हत्या करने की बात कबूल की थी।
पुलिस ने बताया था कि Hernandez Bejar मुख्य रूप से अपने शिकार को घर लाने का काम करता था। वो जवान महिलाओं से कहता था कि वो कपड़ा, परफ्यूम और चीज समेत अन्य सामान बेचने का काम करता है। प्रोडक्ट दिखाने के बहाने वो महिलाओं को घर लाता था। घर लाने के बाद वो उनकी हत्या कर देता था और उनके शव को क्षत-विक्षत कर देता था।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक 20 मई तक इस कपल को 8 बार सजा हो चुकी है। इससे पहले उन्हें मानव तस्करी के जुर्म में 4 साल की सजा हुई थी। यह कपल पर अपने एक शिकार के बच्चे को बेचने का आरोप भी था। हालांकि बाद में इस बच्चे को खरीदने वाले एक अन्य कपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और बच्चे के बरामद कर उसे उसकी दादी को सौंप दिया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
पुलिस ने इनके पास से 20 लीटर के 8 बाल्टी बरामद किये थे और इन सभी में मानव अंग रखे गए थे। मनोवैज्ञानिक जांच से इस बात का भी पता चला था कि यह कपल किसी मानसिक बीमारी से ग्रसित है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी थी इस बात का भी खुलासा हुआ था कि Hernandez Bejar ने एक महिला की हत्या से पहले उनसे रेप भी किया था। (और…CRIME NEWS)
