हवा में फ्लाइट के अंदर यह कपल रोमांस कर रहे थे। फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेस ने इन्हें रंगहाथों पकड़ लिया और अब इस कपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक Moscow से Vladivostok जा रही फ्लाइट में कपल ने यह गंदी हरकत की है। 43 साल की यह महिला और 41 साल का यह शख्स फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शराब के नशे में भी थे और दोनों की मुलाकात प्लेन के उड़ान भरने से ठीक पहले एयरपोर्ट पर हुई थी।
रूस के अंदरुनी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि अब इन दोनों को 15 दिनों के प्रशासनिक अरेस्ट और जुर्माने का सामना करना होगा। फ्लाइट में गंदा काम करते हुए इनका एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो फ्लाइट की एक महिला अटेन्डेंट ने बनाया है। इन दोनों को रंगेहाथ धरने के बाद फ्लाइट की महिला सदस्य ने इनसे कहा कि ‘शांत हो जाइए और ठीक से बैठ जाइए…फ्लाइट लैंड होने के बाद आप दोनों को यहां से बाहर कर दिया जाएगा।’
इस घटना के एक और वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला इस शख्स से कह रही हैं कि ‘क्या आपको जानकारी है कि आप दोनों के इस गंदे कृत्य के बारे में फ्लाइट के कैप्टन को सूचना दी गई है। हमारे पास आप लोगों का वीडियो फुटेज है और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी जाएगी। आप दोनों सार्वजनिक जगह पर गंदी हरकत कर रहे थे।’
https://www.youtube.com/watch?v=FQz9xeYpJmo
रूस एयरलाइन्स के फ्लाइंट में इस कपल की हरकत को देख दूसरे यात्री हैरान रह गए। पुलिस ने कपल का नाम नहीं बताया है लेकिन इतना जरुर बताया है कि युवक Vladivostok का जबकि महिला Nakhodka की रहने वाली है। फ्लाइट के लैंड करने के बाद भी दोनों नशे में पाए गए हैं। ‘Komsomolskaya Pravda’ अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ‘दोनों की मुलाकात Sheremetyevo Airport के पास हुई थी। काफी हद तक संभव है कि दोनों एक बार में मिले थे।’ (और…CRIME NEWS)
