इस कपल ने Youtube Video को देख कर लूटपाट करने का तरीका सीखा और फिर यह दोनों लुटेरे बन गए। Youtube पर Video देख-देख कर ट्रेनिंग हासिल करने के बाद इस कपल ने कई घरों में निशाना बनाया। लेकिन Youtube से ली गई इनकी सारी ट्रेनिंग धऱी की धरी रह गई है क्योंकि अब पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है।
कानून के लंबे हाथों में आने के बाद खुलासा हुआ है कि इन दोनों की उम्र 20 साल है। महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि यह कपल Youtube पर वीडियो देख कर सीखता था कि कैसे किसी घर के बंद पड़े दरवाजे को तोड़ कर अंदर आसानी से दाखिल हुआ जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में हाज़ियापहाड का रहने वाले 29 साल का शैलेश वसंत शामिल है। शैलेश ने बिजनेस मैनेजमेंट किया है। लूटपाट के काम में उसकी 21 साल की पार्टनर गौरी गोमाडे भी उसका साथ देती थी। गौरी, चित्रकला महाविद्यालय में बैचलर ऑफ आर्ट्स की छात्रा है।
पुलिस ने बताया कि यह दोनों एक साथ रहते थे और घर में घुसने के तरीके अक्सर यूट्यूब पर सर्च करते रहते थे। इन लोगों ने Youtube से गैस-कटर के बारे में जानकारी ली थी जिसके जरिए दरवाजा को तोड़ा जा सकता था। यह कपल लूटपाट के लिए ज्यादातर गैस-कटर का ही इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि इसी साल अप्रैल के महीने में इस कपल ने मनकापुर इलाके में स्थित एक घर से 2 लाख रुपए चुराए थे।
पुलिस के मुताबिक यह कपल गोरेवाडा इलाके में एक मकान में किराये पर रहते थे और यहां वो विलासतापूर्ण जिंदगी गुजराते थे। यह दोनों अपनी अय्याशी के शौक को पूरा करने के लिए ही लूटपाट के काम को अंजाम दिया करते थे। कपल हर महीने 2-3 घरों में लूटपाट को अंजाम दिया करता था।
https://www.youtube.com/watch?v=HJD0bbtJaQo
पुलिस ने इन दोनों को इनकी ऑरेंज रंग की कार के साथ पकड़ा। यह कार इनलोगों ने चोरी के पैसे से ही इंस्टॉलमेंट पर खरीदी थी। पुलिस ने इनके पास से गैस-कटर गन, ऑक्सीजन सिलेंडर और लूटपाट करने के कुछ अन्य सामान बरामद किये हैं। इन लोगों ने बताया कि वो अब Youtube पर ATM खोलने से संबंधित वीडियो देख रहे थे। (और…CRIME NEWS)
