केरल में कोरोना पॉजीटिव 19 साल की लड़की से दुष्कर्म की खबर सामने आई है। कोरोना पॉजीटिव लड़की का आरोप है कि उनके साथ अस्पताल जाते वक्त दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म का आरोप एंबुलेंस ड्राइवर पर लगा है। यह घटना केरल के Pathanamthitta जिले की है। Pathanamthitta जिले के पुलिस अधीक्षक के जी सिमॉन ने बताया कि इस मामले में एंबुलेंस के ड्राइवर नऊफाल को हिरासत में लेने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर Pathanamthitta जिले के Alappuzha इलाके का रहने वाला है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि यह ड्राइवर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाली 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत है। यह भी बताया जा रहा है कि आऱोपी पर साल 2019 में हत्या का चार्ज भी लगाया गया था। यहां के पुलिस अधीक्षक के.जी सिमोन ने बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर ने 19 साल की कोरोना पॉजीटिव लड़की और एक 40 साल की महिला को पिक किया।

लड़की को Covid First Time Treatment Cente, Pandalam में एडमिट कराना था जबकि महिला को अरामूला स्थित एक कोविड सेंटर में ले जाना था। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस ड्राइवर पंडालम से गुजरते हुए अरामूला गया लेकिन उसने लड़की को रास्ते में नहीं उतारा और महिला को अस्पताल में उतारने के बाद वो लड़की को लेकर सुनसान जगह पर चला गया।

यहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे कोविड सेंटर लेकर चला गया। अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अस्पताल कर्मचारियों को बताया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इस मामले में पीड़िता का बयान भी रिकॉर्ड किया गया है। लड़की को कोविड अस्पताल में फिलहाल काउंसिलिंग दी जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

आपको याद दिला दें कि इसी साल जुलाई के महीने में महाराष्ट्र के पनवेल से भी कोरोना पॉजीटिव महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की खबर आई थी। 40 साल की महिला ने उस वक्त आरोप लगाया था कि क्वारन्टीन सेंटर में उनके साथ 25 साल के एक युवक ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। महिला ने बताया था कि आरोपी खुद को डॉक्टर बता कर महिला के कमरे में दाखिल हुआ और फिर रिपोर्ट चेक करने और मसाज देने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया।