पहले लड़के इस लड़की को बहन बनाया फिर उसके साथ बार-बार रेप करने लगा। कई बार रेप करने के बाद उसने एक दिन इस लड़की को जबरदस्ती साड़ी पहनाई और फिर मंदिर में उससे शादी की रस्में करने लगा। हैरान कर देने वाले इस मामले में गंभीर बात यह भी है कि लड़के की इन करतूतों में उसकी मां ने भी उसका साथ दिया।
बुरहानपुर जिले की इस घटना में शिकार बनी 15 साल की एक नाबालिग लड़की। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने बताया है कि इस लड़की के पिता और आरोपी लड़के के पिता पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। अक्सर लड़की इस लड़के के घर आती-जाती भी थी। यह लड़का सबके सामने लड़की को अपनी बहन बोलता था।
26 दिसंबर, 2018 को पहली बार इस लड़के ने लड़की के साथ रेप किया। इस लड़के ने अपनी मुंहबोली बहन का गंदा वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की को डरा-धमका कर उसने 10 महीने तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने लड़की को धमकी दी कि वो उसका वीडियो सार्वजनिक कर देगा। लड़की डर की वजह से अपने घरवालों को कुछ बता नहीं सकी।
बीते 3 अक्टूबर को लड़के और उसकी मां ने लड़की को जबरदस्ती साड़ी पहनाया और घर में ही बने मंदिर में शादी की रस्में करा डाली। शनिवार को इस लड़की ने घर आकर अपने पिता को सारी घटना के बारे में विस्तार से बताया। बेटी की बात सुन उसके पिता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत थाने में जाकर मां और बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
https://www.youtube.com/watch?v=3DpYRpHyYSU
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 376 (3 ए), 376 (2 ए), 376 (ए), 506 (ए), 508 (ए), 120बी और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के के खिलाफ पहले बी छेड़खानी का एक केस दर्ज हुआ था। यह लड़का अभी जमानत पर बाहर था। बहरहाल अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाइयों में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)
