उत्तर प्रदेश के इटावा से शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसके जीजा ने अपने 4 दोस्तों संग गैंगरेप किया। महिला शादीशुदा है। उसका पति से अलगाव को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से वह बहन के यहां रहने आई थी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा और उसके 4 दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। घटना बसरेहर इलाके की है। घटना के बारे में जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पति से घरेलू विवाद के बाद वह अपने दीदी के घर आकर रहने लगी। उसका पति संग अलगाव का मामला चल रहा है। हालांकि बहन के ससुर ने उसके रहने पर ऐतराज जताया। इस कारण उसका जीजा उसे घर छोड़ने गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके जीजा ने उसे शराब पिलाई और मंदिर के पीछे एक मकान में ले गया। वहां उसके 4 दोस्त भी आ गए।

इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। पीड़िता को बुधवार सुबह होश आया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद आरोपयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी संजय कुमार ने कहा- मामले में होगी सख्त कार्रवाई

मामले में एसएसपी संजय कुमार का कहना है कि 32-33 साल की महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके जीजा ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। इसके बाद बसरेहर थाने में 376 डी के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है और 176 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई है। मामले में सख्त कार्रवाई का जाएगी।

Sanjay Singh Arrest: कौन हैं Dinesh Arora? जिनकी गवाही पर गिरफ्तार हुए AAP नेता संजय सिंह