बिहार के आगरपुर से दिल को दहला देने वाली खबर मिली है। यहां एक नई नवेली दु्ल्हन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद आस-पास के लोगों में दहशत है। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो कमरे का दृश्य देख हैरान रह गई। कमरे में दुल्हन फांसी के फंदे से लटक रही थी। वहां जो शीशा रखा था उस पर लिपिस्टिक से लिखा था कि, “पापा हो सके तो मुझे माफ करना, मैं आपकी अच्छी बेटी थी। पापा आई एम सॉरी…”
5 महीने पहले हुई थी शादी
सुसाइड नोट देखकर लोग भावुक हो गए। हर तरफ यही बातें हो रही थीं कि नवेली दुल्हन ने ऐसा क्यों किया? अभी 5 महीने पहले ही तो उसकी शादी हुई थी। उसने अभी तो अपनी गृहस्थी की शुरुआत की थी। उसकी दुनिया अभी ढंग से बसी भी नहीं थी कि उजड़ गई।
आर्थिक तनाव है वजह
असल में खदड़िया की रहने वाली काजल की शादी लालगंज अगरपुर के रहने वाले विक्की से हुई थी। शादी धूमधाम से औऱ घऱवालों की मर्जी से हुई थी। हालांकि पति बेरोजगार था। वह कोई नौकरी नहीं करता था। जिस कारण पत्नी तनाव में रहती थी। वह चुपचाप अकेले सारी तकलीफ सहती गई। आर्थिक तंगी के कारण घर में विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद वह हिम्मत हार गई।
मृतक लड़की की मां का कहना है कि मेरी बेटी आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। उसका पति बेरोजगार था। वह इसी बात से परेशान रहती थी मगर कुछ खुलकर कहती नहीं थी। अंत में उसने अपनी जान ही दे दी।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं बहू के सुसाइड करने के बाद ही ससुराल वाले फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ही महिला के परिवार वालों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं लोगों को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि महिला सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण जान दे सकती है।
नोट: आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों ना आ जाए, हमें हार नहीं माननी चाहिए।