मथुरा के वृंदावन में शादी की खुशियां तब बिखर गईं जब पता चला कि दूल्हे के साथ धोखा हुआ है। मामला गौरा नगर का है। जहां आनंद अग्रवाल की शादी हरियाणा के होडल के रहने वाले लखन पाल मंगला की बेटी रेखा से तय हुई थी। शादी 10 मई को होनी तय हुई थी। तय मुहूर्त के अनुसार सजधज कर बारात पहुंची। बारातियों का दिल खोलकर स्वागत किया गया गया। मंगल गीत गाए गए। नाच-गाना हुआ। खाना-पीना हुआ। जयमाला के बाद सात फेरे हुए और सिंदूरदान के साथ सकुशल शादी संपन्न हुई। सभी परिजन बड़े खुश थे।
कमरे से निकलकर करने लगी हंगामा
इसके बाद लड़के वाले खुशी-खुशी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लेकर आए। जहां दुल्हन का धूमधाम से स्वागत किया गया। इसके बाद दुल्हन अपने दूल्हे के कमरे में गई मगर इसके बाद वह हंगामा करती हुई कमरे से बाहर निकल आई। वह परिजनों से लड़ने लगी। सभी के बारे में अनाप-शनाप बोलने लगी। दुल्हन को अजीब हरकत करते देख परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि दुल्हन को अचानक ऐसा क्या हो गया कि वह बवाल करने लगी। धीरे-धीरे बात फैलने लगी। चारों तरफ चर्चा होने लगा। रेखा अपने ससुराल वालों को गाली देने लगी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि रेखा ऐसा क्यों कर रही है?
दूल्हे के साथ हुआ धोखा
मामला बढ़ता देख दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और लड़की के परिजनों को बुलाया। पति आनंद ने आरोप लगाया कि ”रेखा ऐसी हरकतें कर रही थी जैसे उसे पागलपन के दौरे पड़ रहे हों। मेरे साथ लड़की वालों ने धोखा किया है।” पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब रेखा का भाई अपनी बहन के ससुराल पहुंचा। इसके बाद रेखा के भाई ने जो कुछ बताया उससे ससुराल वालों के होश उड़ गए। रेखा के भाई ने कहा कि वह मानसिक रूप से कमजोर है।
इसके बाद आनंद ने कहा कि ससुराल के लोगों ने उसे धोखे में रखते हुए उसकी शादी मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से करा दी। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुचे, जहां खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्ष शादी तोड़ने पर राजी हो गए।