सूरत से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आरोपी ने झूठ बोलकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी की। आरोपी का नाम निकुंज कुमार अमृत भाई पटेल है। उसने लड़की से शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। लड़की को जब उसकी सच्चाई का पता चला तो वह उससे दूरी बनाने लगी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की। उसने लड़की के साथ मारपीट की और उसका दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने लड़की के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लि लिया गया है वहीं पीड़ित लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आरोपी ने महिला से झूठ कहा
आोरपी निकुंज कुमार अमृत भाई पहले से शादीशुदा था। उसकी पत्नी उससे दूर गांव में रहती थी। उसने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने अपनी शादी के बारे में उससे झूठ बोला। लड़की को पता नहीं था कि वह शादीशुदा है। दोनों करीब आने लगे। लड़की ने उस पर भरोसा करना शुरू कर दिया। वह उसकी बातों में आने लगी। उसने आरोपी से उससे शादी के बारे में पूछा तो वह लड़ने लगा। उसने लड़की को झूठी कहानी सुनाई। लड़की ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया। लड़की का विश्वास तब टूट गया जब उसे अपने साथ हुए फरेब का एहसास हुआ। उसे पता चल गया कि निकुंज पहले से शादीशुदा है। इसके बाद लड़की ने उससे बोले गए झूठ के बारे में पूछा। इसके बाद आरोपी उससे लड़ने लगा।
लड़की ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी
लड़की को जब आरोपी की सच्चाई का पता चला को उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। लड़की के फैसले से नाराज आरोपी ने उसे केबल की तार से पीटा और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने हैवानिय की सारे हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। इतना ही नहीं उसने लड़की को उसकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी भी दी।
लड़की गंभरी रूप से घायल हो गई थी, इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद ओलपाड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आईपीसी 376 के तहत मामला दर्ज किया है।