बिहार के औरंगाबाद में एक महिला ने तांत्रिक पर सपने में बार-बार रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने स्थानीय पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। महिला ने बताया कि उसने तांत्रिक से अपने बेटे को ठीक करने के लिए जनवरी में मदद मांगी थी। तांत्रिक ने उसे मंत्रों का जाप करने के लिए दिया था और कुछ चीजें का अनुपालन करने के लिए भी कहा था। महिला ने बताया कि इसके 15 दिन में ही उसका बेटा मर गया था।

इंडिया टुडे के मुताबिक, महिला के बेटे का आकस्मिक निधन हुआ था इसलिए वह मदद के लिए वापस मंदिर गई। यहां महिला ने अपने बेटे के आकस्मिक निधन के बारे में तांत्रिक को बताया और इस पर स्पष्टीकरण भी मांगा। तांत्रिक से झगड़ा होने के बाद महिला ने उसपर सपने में रेप करने के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसके मृतक बेटे ने तांत्रिक से सपने में उसे बचाया।

मानसिक रूप से बीमार है महिला: बाद में महिला ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया कि तांत्रिक उसके सपने में आता था और कई समय से उसके साथ रेप कर रहा था। महिला से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जिसके बाद उसे सबूतों के अभाव के कारण पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया, ‘शुरुआती जांच में महिला की मनोस्थिति ठीक नहीं लग रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों से उसे मेंटल संस्थान में भर्ती करवाकर इलाज करवाने के लिए कहा है।’

महिला ने लगाया पहचान छिपाकर रेप का आरोप: यूपी में एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने पहचान छिपाकर उससे शादी की थी। इसके बाद उसकी बेटी के साथ भी रेप किया गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को जांच में आरोपी के पास से नकली पहचान पत्र समेत कई अन्य सबूत भी प्राप्त हुए हैं। आरोपी ने महिला को अपना झूठा नाम संजय चौहान बताया था जो कि पूरी तरह गलत था।