इधर बिहार के गया जिले में एक किसान की बदमाशों ने बेहरमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते रविवार (01 सितंबर, 2019) की है। बताया जा रहा है कि 40 साल के इस किसान को पहले कुछ लोगों ने पीटा फिर फांसी का फंदा बना उनके गर्दन में डाला और उन्हें पेड़ ले लटका दिया।
यह घटना परैया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की है। मृतक किसान का नाम सियाशरण यादव बताया जा रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर नागेंद्र सिंह ने कहा कि इस दिन सियाशरण यादव अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे।
खेत में काम करने के दौरान 6 लोगों के एक ग्रुप ने अचानक उनपर हमला कर दिया। इन सभी ने मिलकर पहले सियाशरण यादव की जमकर पिटाई कर दी। बुरी तरह से किसान की पिटाई करने के बाद इन सभी ने मिलकर उसकी पत्नी के सामने ही उसके गले में फंदा डाल उसे पेट से लटका दिया।
इस दौरान सियाशरण यादव की पत्नी ने अपने पति को बचाने के लिए बदमाशों से लोहा भी लिया। महिला ने चीख-चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद भी मांगी। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बदमाशों ने उससे भी हाथापाई की और फिर उसके सामने ही उसके पति को पेड़ से लटका दिया जिससे उनकी मौत हो गई।
इस मामले में महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का अपने पड़ोसी के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस को शक है कि उसके पड़ोसियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
इधर इस घटना को लेकर इलाकेके लोगों में आक्रोश है। यहां लोग दबंगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (और…CRIME NEWS)

