शातिर चोर बैंक से करोड़ों रुपए ले उड़े। इस चोरी को दुनिया की सबसे बड़ी बैंक चोरियों में से एक माना जाता है। इस चोरी को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान दिया गया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2005 में ब्राजील के Fortaleza में Banco Central में हुई चोरी की। इस चोरी की वारदात की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए 25 बदमाशों ने एक टीम बनाई थी। इन लोगों ने फर्जी लैंडस्कैपिंग का व्यापार भी शुरू किया। बताया जाता है कि इन लोगों ने 3 महीने के अंदर 256 फीट सुरंग खोदा। यह सुरंग बैंक तक जाती थी।

साल 2005 में इसी सुरंग के जरिए इन लोगों ने करीब 450 करोड़ रुपए बैंक में घुस कर चुराए। बताया जाता है कि इस गैंग के सदस्य किडनैपिंग जैस संगीन जुर्म को भी अंजाम दे चुके हैं। Luis Fernando Ribeiro को इस बैंक चोरी का मास्टरमाइंड माना जाता है। हालांकि Luis Fernando Ribeiro की कुछ किडनैपरों ने किडनैपिंग की रकम वसूलने के बाद हत्या कर दी थी।

Banco Central ब्राजील का सेंट्रल बैंक है। इसमें पैसों के लेन-देन को लेकर खास निर्देश प्रशासन की तरफ से दिये गये हैं। ब्राजील के बैंक चोरी की जांच कर रहे मुख्य जांचकर्ता Fabio Pinheiro Lopes ने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह दुनिया की सबसे बड़ी बैंक चोरियों में से एक है। इस चोरी को बेहद ही खूंखार गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया था। गैंग के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी था। इनमें से ज्यादातर 35 साल की उम्र से ज्यादा के थे।

बताया गया था कि जो सुरंग इन चोरों ने खोदा था वो लकड़ी और लोहा  की मदद से खोदा गया था। इस चोरी में एक महिला के शामिल होने की बात भी सामने आई थी। बताया गया था कि इस चोरी को वीकएंड में प्लान किया गया था। पुलिस ने 7 चोरी की गाड़ियां भी बरामद की थी।

एक खास बात यह भी है कि पुलिस ने जब इस गैंग के सदस्यों को पकड़ा था तब इनके पास से फूटी कौड़ी भी नहीं मिली थी।