असम के गोलाघाट से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों मौत हो गई। वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। दरअसल, ट्रक और बस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले में गोलाघाट एसपी राजेन सिंह का कहना है कि यह हादसा गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय बस के अंदर 45 लोग सवार थे। सभी लोग भोर में 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने जा रहे थे। रास्ते में सुबह 5 बजे के करीब मार्घेरिटा से कोयला लेकर आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को जेएमसीएच लेकर जाया गया। जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पिकनिक मानाने जा रहे थे सभी लोग
मामले में पुलिस का कहना है कि बस में सवार सभी लोग नए साल के मौके पर पिकनिक के लिए तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे। घायलों का इलाज रहाट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कई की हालत गंभीर है। फिलहाल 14 लोगों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मामले में गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना आज सुबह डेरगांव के पास बलिजान में हुई। 45 लोगों को ले जारही बस ट्रक से टकरा गई। यह बस अपर असम की ओर जा रही थी। उन्होंने आगे कहा, ‘‘अब तक की जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’
सिंह ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी। जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि अस्पताल में करीब 30 घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ की हालत गंभीर है।’’
स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजकर 30 मिनट पर हुआ। गोलाघाट के कामरगांव से पिकनिक के लिए तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। उन्होंने आगे कहा, ‘‘चार लेन नेशनल हाइवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रक गलत दिशा से जोरहाट की ओर से आ रहा था, जबकि बस सही लेन में थी। सुबह कोहरा था और दोनों गाड़ियों की स्पीड तेज थी।’’