अरुणाचल प्रदेश में संदिग्ध उग्रवादियों ने तेल कंपनी के 2 कर्मचारियों को किडनैप कर लिया है। यहां पुलिस ने बताया कि Quippo Oil and Gas Infrastructure Ltd के ड्रिलिंग सुपरिटेन्डेंट और एक रेडियो ऑपरेटर को अगवा किया गया है। यहां के आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) चुक्कू अप्पा ने कहा कि दोनों को Kumchaikha के पास Innao के नजदीक अगवा किया गया है।
बताया जा रहा है कि कंपनी की यह साइट मानाभूम रिजर्व फॉरेस्ट से बिल्कुल पास स्थित है। यहां करीब 14 की संख्या में आए उग्रवादियों ने इन दोनों को अगवा किया है। पुलिस को शक है कि NSCN (K), ULFA (I) और NSCN (IM) के उग्रवादियों ने इनका अपहरण किया है। पुलिस को शक है कि रंगदारी के लिए इन कर्मचारियों को अगवा किया गया है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने असम पुलिस को भी इस संबंध में अलर्ट किया है। इसके अलावा आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स को भी अलर्ट किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश पुलिस का कहना है कि फिरौती के लिए अभी तक कोई कॉल नहीं आई है। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने असम पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी है। सेना तथा अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आपको याद दिला दें कि इसी साल सितम्बर के महीने में खबर आई थी कि अरुणाचल में चीन सीमा के पास से 5 भारतीय लापता हो गए हैं। बाद में भारत सरकार के प्रयासों के बाद चीन ने सभी भारतियों को रिहा किया था। यह घटना तब सामने आई थी जब एक समूह के दो सदस्य जंगल में शिकार के लिए गए थे। लौटने पर उन्होंने उक्त पांच युवकों के परिवार वालों को जानकारी दी थी कि युवकों को सेना के गश्ती क्षेत्र सेरा-7 से चीनी सैनिक ले गए हैं। यह स्थान नाचो से 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

