एक पत्नी का गुस्सा इस हद तक बढ़ गया कि उसने अपने बेवफा पति का गुप्तांग काट डाला। लेकिन शायद इतने भर से भी पत्नी का खौलता खून ठंडा नहीं पड़ा। इसके बाद महिला ने वह कर डाला, जिसे शायद कोई भी सोच ही नहीं सकता है। पत्नी ने पति के कटे लिंग को नूडल्स में डालकर पाया और उसे खा गई। इस घटना की तस्वीरे भी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, पत्नी को शक था कि उसके पति का अफेयर चला रहा है। महिला को पता चला कि उसका अफेयर किसी और के साथ नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी से ही अफेयर चल रहा था। इसके बाद महिला ने बिना कुछ सोचे समझे घर आए पति से लड़ाई कर उसका गुप्तांग ही काट दिया। मामले का खुलासा एक वेबसाइट के जरिए सबसे पहले हुआ था। वेबसाइट पर खबर आने के बाद घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बता दें कि, भारत में भी ऐसा ही हैरत में डाल देने वाला मामला बीते महीने जनवरी में सामने आया था। घटना ओडिशा के नवरंगपुर की थी। यहां के एक गांव में भी महिला ने पति का गुप्तांग काट दिया था। पति के सोने के बाद पत्नी ने तेज धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया था। महिला को शक था कि उसका किसी और महिला से अफेयर चल रहा है।

खबरों के अनुसार महिला का पति बीते काफी समय से घर पर ही रह रहा था। पहले वह नौकरी किसी दूसरे पर कर रहा था। बीते काफी समय से उसे काम पर न जाते देख महिला को उसके अफेयर होने का शक हुआ। पत्नी के द्वारा हमला करते ही पति शोर मचाने लगा। जिससे परिवार के दूसरे सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए थे। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था।