इस महिला को अमेरिका की ‘Bandit Queen’ कहा जाता है। यात्रियों को लूटना इसका पेशा था और कई बार वो घोड़ों को भी लूट लेती थी। आज हम बात कर रहे हैं मशहूर महिला डकैत Myra Belle Shirley की। Myra Belle Shirley के बारे में बताया जाता है कि वो Missouri के Carhage में पली-बढ़ी। Myra Belle Shirley के छोटे भाई की मौत के बाद उसका परिवार टेक्सास के नजदीक Scyene में आ गया।

कहा जाता है कि कम उम्र में Myra Belle ने देखा कि उसके भाई अपराध की दुनिया में चले गये। इसके बाद वो Jim Reed नाम के एक शख्स के साथ अपने घर से कहीं चली गई। बाद में पता चला कि वो कई दिनों तक कैलिफोर्निया में रही। यहां वो Jim Reed की गैरकानूनी पत्नी के तौर पर रहने लगी और एक बच्चे की मां भी बनी। इसके बाद वो टेक्सास वापस आई और यहीं आने के बाद उसे ‘Bandit Queen’ के नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद वो एक गैंग भी चलाने लगी।

हालांकि जल्दी ही वो Oklahoma Territory चली गई। यहां आकर उसने Sam Starr नाम के एक अन्य युवक से शादी रचाई। यहां यह कपल छिपकर किसी स्थान पर रहता था और वहीं से अपराध के कारनामों को अंजाम दिया करता था। कई महीनों तक लूटपाट औऱ डकैती की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बैले को अपनी गैंग का मास्टर माइंड माना जाने लगा।

साल 1883 तक बैले और उसका पति घोड़ा चोरी, यात्रियों को लूटने और डाका डालने जैसे गंभीर अपराधों में काफी माहिर हो गये। हालांकि इसी साल वो पकड़े भी गये और जज Isaac C. Parker ने उन्हें जेल की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के दौरान इस कपल ने 9 महीने तक जेल की सजा भी काटी। इसके बाद अगले कुछ सालों तक यह तीन बार और जेल गए। इस दौरान उन्होंने एक पोस्ट ऑफिस में भी लूटपाट मचाई।

इसके बाद बैले के पति की 1887 में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद बैले अपने नए प्रेमी के साथ रहने लगी। हालांकि साल 1889 में बैले की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बैले की हत्या को लेकर कई संदिग्धों के नाम सामने आए। कहा यह भी जाता है कि बैले के बेटे ने उसे गोली मारी थी। हालांकि बैले और उसके पति Sam Starr की हत्या की पहली अब तक अनसुलझी है। इस कपल के हत्यारे कभी भी पकड़े नहीं गए।