फ्लोरिडा जाने वाला अमेरिकन विमान तीन मिनट में 15,000 फीट से अधिक नीचे गिर गया। जिससे यात्रियों की सांसें अटक गईं। वे घबरा गए। प्लेन में चीख-पुकार मच हई। दरअसल, यह विमान उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट से और फ्लोरिडा जा रहा था। तभी उड़ान चालक दल ने “दबाव की समस्या” की जानकारी दी। इसके बाद तीन मिनट के अंदर ही प्लेन 15,000 फीट से गिरने लगी।
इस हादसे से यात्री टेंशन में पड़ गए। वे अचानक चिल्लाने लगे। हालांकि समय रहते ही पायलट ने प्लेन पर काबू पा लिया और गिरने नहीं दिया। एक यात्री ने इस हादसे के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताई है।
यात्री ने एक्स (ट्विटर) पर बताई आपबीती
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के एक प्रवक्ता ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिकी विमान ने 10 अगस्त को चार्लोट से उड़ान भरी थी। एक यात्री हैरिसन होव ने एक्स पर ऑक्सीजन मास्क पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की और इस घटना को डरावना बताया। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर होव ने कहा कि जिंदगी में कई बार प्लाइट से यात्रा की है मगर यह डरावना था। अमेरिकन एयर फ्लाइट क्रू केबिन स्टाफ और पायलट्स को धन्यवाद। होव ने आगे लिखा “उड़ान के बीच में कुछ गड़बड़ हो गई और केबिन में दबाव कम हो गया।”
सुरक्षित हुई लैंडिंग
हालांकि हादसे के बाद भी फ्लाइट शाम 5 बजे (स्थानीय समय) से ठीक पहले फ्लोरिडा के गेन्सविले क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर लैंड की गई। इसके बाद अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता ने फॉक्स बिजनेस को बताया कि ऊंचाई में अचानक गिरावट दबाव के कारण यह हादसा हुआ।
रिपोर्ट के अनुसार, पीडमोंट एयरलाइंस द्वारा संचालित अमेरिकन ईगल फ्लाइट फ्लोरिडा में 10 अगस्त गुरुवार को सुरक्षित रूप से लैंड की गई। उड़ान के समय चालक दल को संभावित दबाव का संकेत मिला और वे फौरन सुरक्षित रूप से लैंड कर गए। प्रवक्ता ने आगे कहा कि किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हम अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं।