उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला के व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर बात करने की लत की वजह से पति ने जबरन उसे कीटनाशक (मच्छर मार) पिलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को छत पर ले जाकर खाली पड़े एक प्लॉट में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी का अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। उसे पत्नी पर अवैध संबंध रखने का भी शक था।
क्या है मामला: यह घटना थाना एत्माद्दौला के सुदामापुरी इलाके की बताई जा रहे है। जहां 30 जुलाई को सुबह खाली पड़े प्लॉट में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला की शिनाख्त उर्मिला (26) के रूप में की। जांच के बाद शनिवार (3 अगस्त) को आगरा पुलिस ने मृतका के पति सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सोनू ने हिरासत के दौरान पूछताछ में पत्नी उर्मिला की हत्या करने की बात कुबूल ली है।
National Hindi News, 04 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
अवैध संबंध का था शक: बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सोनू मूल रूप से बिधूना का रहने वाला है, जो कि सब्जी की ठेल लगाता है। सोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी उर्मिला गांव के ही एक युवक से फोन पर बात करती थी। जिसको लेकर कई बार उनका झगड़ा होता भी हुआ था। कई बार मना करने के बाद जब नहीं मानी उल्टे मरने की धमकी देती थी। जिसके चलते उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।