मुंबई में एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता पर फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर एक लड़की के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान टिकू जायसवाल के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों एक व्हाट्सऐप ग्रुप में बातचीत के जरिए करीब आए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि वो एक फिल्म बना रहा है और इसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए उसे एक उभरती अभिनेत्री की तलाश है।
जब पीड़ित लड़की ने इस किरदार को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई तो प्रोड्यूसर ने उसे मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच शुरुआती मीटिंग काफी अच्छी रही थी और इसके बाद फिल्म निर्माता ने लड़की को मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। इस मीटिंग में आने के बाद दोनों ने एक साथ डिनर किया। आरोप है कि इसके बाद फिल्म निर्माता ने लड़की को प्रोपोज्ड किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए।
पुलिस के मुताबिक आरोपी टिकू जायसवाल ने इस लड़की के बारे में अपने परिवार वालों को भी बताया कि उसने लड़की से शादी का वादा किया है। टिकू ने कई बार लड़की से पैसे भी लिए और फिर दोनों एक-साथ ही रहने लगे। लेकिन कुछ दिनों बाद लड़की को अपनी कुछ अश्लील वीडियो गंदी वेबसाइटों पर नजर आई। यह वीडियो जायसवाल के फ्लैट पर बनाए गए थे। इसके बाद लड़की ने टिकू जायसवाल के साथ रहना छोड़ दिया।
[bc_video video_id=”5802927808001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इस मामले में पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और फिल्म प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा और आईटी एक्ट के तहत कई धाराएं लगाई गई हैं। अब पुलिस इस मामले की छानबीन भी कर रही है। (और…CRIME NEWS)

