नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक देश में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। 2017 में देश भर में 50 लाख से ज्यादा अपराध के मामले सामने आए थे। यह इसके पिछले साल की तुलना में 3.6 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान देश की राजधानी दिल्ली में भी अपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। दिल्ली में 2,32,066 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं।
दूसरे राज्यों की अपेक्षा दिल्ली में क्राइम ज्यादा दिल्ली में दर्ज मामलों की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि यहां अपराध ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। देश के 29 राज्यों में जहां 2.82 लाख मामले दर्ज किए गए, वहीं अकेले दिल्ली में यह आंकड़ा 2.32 लाख का है। इसको लेकर रिपोर्ट में चिंता जताई गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली के लिए यह एक भयावह तस्वीर है। इस पर नियंत्रण की जरूरत है।
अपहरण के मामलों में तेजी आई है देशभर में हो रहे अपराधों में अपहरण करने के केस भी बढ़े हैं। साल 2017 में अपहरण के मामलों में 9 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2017 में 95,893 अपहरण के मामले दर्ज किए गए, जबकि 2016 में 88,008 केस दर्ज हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरे देश में अपहरण करने के मामले तेजी से बढ़े हैं।
दुराचार पीड़िताओं को है न्याय का इंतजार रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017 में दुराचार के केवल 32.2 फीसदी मामलों में ही दोषियों की सजा सुनाई गई। 68 फीसदी केस में अब भी न्याय का इंतजार है। जबकि इसको लेकर लगातार जागरूकता फैलाई गई है। इसके बावजूद दुराचार की शिकार महिलाओं के केस में तेजी से कार्रवाई नहीं हो रही है।
