27 साल की इस महिला को पहले इंजेक्शन दिया गया फिर इस डॉक्टर ने उनके साथ बेहद ही गंदा काम किया। मुंबई के रहने वाले 58 साल के इस डॉक्टर को पुलिस ने अपनी मरीज के साथ रेप करने, धमकी देने और अश्लील वीडियो तैयार कर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में सोमवार 14-10-2019) को मीडिया को बताया।
जानकारी के मुताबिक 27 साल की यह महिला साल 2015 में डॉक्टर, वंशराज द्विवेदी के संपर्क में आई थी। पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए इस महिला ने बाया कि वंशराज द्विवेदी ने साल 2015 में मई के महीने में उन्हें एक इंजेक्शन दिया और इंजेक्शन के असर की वजह से वो उसके क्लिनिक में ही बेहोश हो गई थीं।
आरोप है कि महिला के बेहोश हो जाने के बाद चिकित्सक ने उनके साथ रेप किया। जब महिला अपने घर वापस आईं तब इस डॉक्टर ने उनके मोबाइल पर एक वीडियो भेजा जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने धोखे से महिला का गंदा वीडियो बना लिया था।
जब महिला ने इस वीडियो क्लिप के बारे में चिकित्सक से पूछा तो उसने उन्हें धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो यह वीडियो सार्वजनिक कर देगा। महिला को धमकी देकर वो कई बार उनके साथ रेप करता रहा। इस बीच पिछले साल दिसंबर के महीने में महिला की शादी हो गई और वो अपने पति के घर चली गईं।
हाल ही में इस डॉक्टर ने फिर से महिला से संपर्क किया और शारीरिक संबंध बनाने की मांग की…इतना ही नहीं महिला के इनकार करने पर उसने उन्हें वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। बीते 3 अक्टूबर को महिला के पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर उसका गंदा वीडियो देख लिया।
इसके बाद य़ुवक की पत्नी ने अपने पति को पूरी कहानी बताई। कहानी का खुलासा होने पर महिला के पति ने पत्नी के साथ थाने में जाकर आऱोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। (और…CRIME NEWS)
