जब 50 साल के एक शख्स ने दूसरी शादी की तो 80 साल के उसके पिता को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसकी जान ले ली। नवी मुंबई की इस घटना के बारे में जानकर लोग हैरान हैं। आरोप है कि पिता ने लकड़ी के डंडे से पीट-पीट कर अपने बेटे की जान ले ली। यह घटना बीते रविवार (22-09-2019) की देर रात की है।
पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम मिलिंद है। 50 साल का मिलिंद अपनी पहली पत्नी से काफी समय पहले अलग हो गया था। पत्नी से अलग होने के बाद वो दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में था। बीते रविवार को ही उसने इस महिला से दूसरी शादी रचा ली औऱ उसे घर ले आया। मिलिंद की दूसरी शादी से उसके पिता ढोंडीराम खुश नहीं थे लेकिन मिलिंद अपने पिता के इस विरोध पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था।
रविवार की देर रात जब कपल अपने कमरे में गहरी नींद में सोए हुए थे तब ढोंडीराम चुपके से उनके कमरे में दाखिल हुए। उसी वक्त ढोंडीराम ने डंडे से अपने बेटे पर हमला कर दिया। उन्होंने नींद में सो रहे अपने 50 वर्षीय बेटे के सिर पर डंडे से कई वार किये। इस हमले में मिलिंद को गहरी चोटें आईं औऱ उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मिलिंद के पिता उसकी दूसरी शादी से काफी क्रोधित थे और जब उनके विरोध को उनके बेटे ने दरकिनार कर दिया तब उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसी वजह से उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
खास बात यह भी है कि बेटे की हत्या करने के बाद 80 साल के ढोंडीराम ने थाने में जाकर खुद ही सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाइयों में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)
