47 साल की इस महिला ने 14 साल के 2 लड़कों का यौन शोषण किया। इसने इन बच्चों को अपने घर पर शराब और गांजा भी दिया। इस महिला को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। ‘Ventura County Star’ के मुताबिक Amalia Marie Utz नाम की यह महिला पुलिस की निगाहों में उस वक्त आई जब उसके बारे में यह अफवाह उड़ी कि 14 साल के एक बच्चे के साथ रेप करती है…इस अफवाह के बाद County Sheriff’s Office ने इस महिला पर नजर रखना शुरू कर दिया।
किसी ने इस महिला के बारे में पुलिस को अलर्ट किया और फिर जांच में यह खुलासा हुआ कि इसने 14 साल के एक और बच्चे का यौन शोषण किया है। यह लड़का Thousand Oaks का रहने वाला बताया जा रहा है। इस महिला का घर Callifornia स्थित Oak Park High School के पास है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस महिला के अपार्टमेंट Shadow Ridge Condominiums complex से सर्विस के लिए कई बार फोन किये गये हैं। यह नाबालिगों का यौन शोषण करती थी, उन्हें गांजा और शराब पिलाती थी, पार्टियों का ऑफर करती थी और खतरनाक कार ड्राइविंग भी कराती थी।
इस महिला के एक पड़ोसी ने अपनी पहचान उजागर ना करने की शर्त पर खुलासा किया कि उसके घर के पास अक्सर स्कूली छात्रों का जमावड़ा रहता था और कई बार इससे परेशानियां भी होती थीं। पड़ोसियों का कहना है कि ‘स्कूल खत्म होने के बाद 4 से 6 बच्चे अक्सर यहां आते थे…और इसके बाद यहां काफी हलचल रहता था। इस महिला को बीते 9 नवंबर को गिरफ्तार किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
उसपर मासूम बच्चों को गलत चीजों का लालच देने का आरोप है। Oak Park Unified School District के सुप्रीटेन्डेंट ने अभिभावकों को खत लिखकर बताया है कि इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला पर आरोप है कि उसने अपने अपार्टमेंट में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को गांजा और शराब पिलाया है। अंदेशा है कि उसने उनका यौन शोषण भी किया। हालांकि अब इस महिला को 20,000 डॉलर के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है। (और…CRIME NEWS)
