इस युवती ने जब शारीरीक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तब उसके बॉयफ्रेंड को यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने युवती पर एसिड फेंक दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तिलहर थाना क्षेत्र की है। 45 साल की इस महिला की मुलाकात 50 साल के युवक नसीमउल्ला से 6 साल पहले हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही दोस्ती और दोस्ती इसके बाद शारीरीक संबंधों में बदल गई। पिछले 6 सालों से दोनों आपसी सहमति से संबंध बनाते थे।
बीते गुरुवार (16 मई, 2019) की रात में इन दोनों ने आपसी समहति से संबंध बनाए थे। लेकिन जब महिला के बॉयफ्रेंड ने उससे दोबारा संबंध बनाने के लिए कहा तो महिला ने इससे इनकार कर दिया। इस बात पर नसीमउल्ला काफी गुस्से में आ गया और उसने महिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद नसीमउल्ला मौके से फरार हो गया। एसिड अटैक से महिला बुरी तरह झुलस गई। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एसिड से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज करवाया। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना के बाद महिला का बॉयफ्रेंड फरार हो गया था लेकिन जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नसीमउल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
आपको याद दिला दें कि कुछ ही दिनों पहले शाहजहांपुर में एक महिला से कथित रूप से बलात्कार किए जाने की घटना भी सामने आई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसे युवक ने बस स्टैंड के पास लिफ्ट दिया था और फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में भी पुलिस की जांच जारी है। (और…CRIME NEWS)

