45 साल की यह स्कूल टीचर 14 साल के छात्र के साथ 15 महीने तक संबंध बनाती रही। जब टीचर की इस करतूत का खुलासा खुद उसके बेटे ने कर दिया तब जाकर वो पकड़ी गई। गंभीर बात यह है कि यह टीचर Sexually Transmitted Infection (STI) से ग्रसित है और अब छात्र भी इस इनफेक्शन का शिकार हो गया है। यहां आपको बता दें कि एसटीआई इनफेक्शन असुरक्षित यौन संबंधों से फैलता है। इससे शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों गंभीर रूप से प्रभावित हो जाते हैं।
इस टीचर का नाम Elyse Castillo है। इस शिक्षिका पर यौन उत्पीड़न, लड़के को खतरे में डालने और पीड़ित को इस गंभीर रोग के बारे में नहीं बताने से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक कैस्टिलो न्यू जर्सी के जर्सी सिटी में टीचर है। कैस्टिलों का 14 साल के एक लड़के से पिछले 15 महीनों से यौन संबंध था। ‘NY Post’ के मुताबिक कैस्टिलो के दो बेटे हैं। इनकी उम्र 13 और 14 साल है। इन बच्चों ने अपनी मां की पोल पट्टी खोलते हुए बताया कि उनकी मां के यौन संबंध एक नाबालिग लड़के से हैं।
इस मामले में कैस्टिलो के पति ने कहा कि उनकी पत्नी ने दोनों बच्चों का भी उत्पीड़न किया। इधर मामले के खुलासे के बाद पीड़ित छात्र ने प्रशासन को बताया कि जब साल 2018 में उसकी मुलाकात इस टीचर से हुई थी। लड़के ने बताया कि जर्सी सिटी में स्थित अपने घर पर शिक्षिका ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस मामले में शिक्षिका पर फर्स्ट डिग्री क्राइम का चार्ज लगाया गया है। Hudson County Prosecutor ने बताया कि इस मामले की सुनवाई अभी चल रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=alVpwt5wmEY&t=2s
ट्रायल के दौरान Elyse Castillo ने सिर झुकाकर अपने सारे गुनाह कबूल कर लिये। इस मामले में अगर वो दोषी पाई जाती तो उसे 10-20 साल तक की जेल हो सकती थी। प्रॉसिक्यूटर नहीं चाहते थे कि उसे छोड़ा जाए हालांकि जज Paul DePascale ने उसे रिहा करने का आदेश सुनाया। अदालत ने इस टीचर को किसी भी नाबालिग लड़के से संपर्क नहीं रखने की सलाह दी है यहां तक अपने बच्चों से भी। (और…CRIME NEWS)

