41 साल की इस महिला को ‘Evil’ भी कहा जा रहा है। दरअसल इसपर आरोप है कि उसने 15 साल के एक लड़के का कई सालों तक रेप किया। इस दौरान यह महिला प्रेग्नेंट हो गई। गर्भवती होने के बाद इस महिला ने खुद ‘Facebook’ पर एक पोस्ट डाल कर इस बात की जानकारी दी। इस महिला ने अपने ‘Facebook’ पेज पर लिखा कि ‘मैं अब 17 साल की खूबसूरत लड़के और जुड़वां बच्चों की मां हूं।’ तुम तीनों से प्यार करती हूं।’ उसने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को सिंगल रखा था।

DNA टेस्ट से पता चला है कि 17 साल का लड़का ही जुड़वां बच्चों का पिता है। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद खुलासा हुआ है कि अक्सर जब लड़का शाम को स्कूल से घर आता था तब यह महिला उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाती थी। इतना ही नहीं मना करने पर वो लड़के को घर से निकालने की धमकी भी दिया करती थी।

जब लड़का 15 साल का था तब से ही यह महिला उसके रेप करती आ रही है। हालांकि पकड़े जाने के बाद महिला ने कहा कि उसने 17 साल की उम्र में ही लड़के के साथ संबंध बनाया था।’Metro’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित लड़के के परिवार के एक दोस्त ने Volusia County Sheriff’s Office को ईमेल कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में फ्लोरिडा (Florida) के Orlando की रहने वाली Spring Turner नाम की महिला को पकड़ा है। Spring Turner पर आरोप है कि उसने 2-3 साल तक लड़के का यौन शोषण किया और फिर प्रेग्नेंट भी हो गई। पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई, 2018 को अंतिम बार इस महिला ने उसका यौन शोषण किया था।

उस वक्त इस महिला ने उसे धमकी दी थी अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वो उसके भाई के घर से उसे निकाल देगी और उसके भाई को जॉब से भी निकलवा देगी। पुलिस ने बीते गुरुवार को आरोपी महिला Spring Turner को गिरफ्तार कर लिया है उसपर नाबालिग के यौन उत्पीड़न का चार्ज लगाया गया है। उसे Volusia County Jail में रखा गया है और बेल की इजाजत भी नहीं दी गई है।

महिला ने दावा किया कि जब बच्चे की उम्र 17 साल थी तब उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन आपको बता दें कि फ्लोरिडा में 18 साल से कम उम्र के लड़कों या लड़कियों के साथ संबंध बनाने की मनाही है और ऐसा करने पर इसे दुष्कर्म माना जाता है।

‘Daytona Beach News-Journal’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लड़के का यह भी आरोप है कि महिला अक्सर संबंध बनाने से पहले गांजा पीती थी। आपको बता दें कि नाबालिग के साथ रेप फ्लोरिडा में प्रथम श्रेणी के अपराध में आता है। ऐसे मामलों में जुर्माना या 30 साल तक जेल या फिर दोनों की सजा हो सकती है। (और…CRIME NEWS)