अगवा कर 4 लड़कों ने 3 दिन गैंगरेप किया। यह बात जब पीड़ित लड़की के घरवालों को पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में लड़की आपबीती जानने के बाद पुलिस भी दंग रह गई है। पंजाब के बरनाला जिले की रहने वाली लड़की को चार बदमाश कुछ ही दिनों पहले अगवा कर अपने साथ ले गए थे। बीते (29 सितंबर, 2019) को घर के सामने से ही इस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया और वो भी दिनदहाड़े।
लड़की के अचानक इस तरह से गायब हो जाने से उसके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे। आनन-फानन में परिवार वालों ने थाने में जाकर लड़की की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। लेकिन घरवालों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
बीते मंगलवार (01-09-2019) को अचानक यह पीड़िता अपने घर पहुंची। घर आने के बाद इसने अपने माता-पिता से जो कहानी बयां की उसे सुनकर वो हैरान रह गए। लड़की ने बताया कि 4 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया था और 3 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। उसने बताया कि वो किसी तरह उनके कब्जे से खुद को आजाद कर यहां तक पहुंची है।
बच्ची की बात से हैरान-परेशान घरवाले दोबारा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने गैंगरेप का केस दर्ज कराया। लापता नाबालिग के साथ गैंगरेप की बात सामने आते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आऱोपियों की तलाश की जा रही है। इधर पीड़ित लड़की के घरवालों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो सभी आरोपी पकड़े जाते।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50&t=5s
बहरहाल अब इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में धड़-पकड़ चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों के सही पाए जाने के बाद सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (और…CRIME NEWS)

