13 साल के नाबालिग लड़के से दुष्कर्म करने वाली 24 साल की इस लड़की को अब लंबे समय तक जेल की सजा काटनी होगी। पुलिस की मुताबिक इस लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि और माना है कि उसे पता था कि लड़का नाबालिग है और उसके साथ ऐसा करना गलत है। यह मामला अगस्त 2015 में उस वक्त सामने आया था जब पुलिस को इस लड़की पर सबसे पहले शक हुआ था। दरअसल उस वक्त पीड़ित बच्चे ने पुलिस को एक घटना के संबंध में अपने घर पर बुलाया था। यहां पर 24 साल की इस लड़की को देख पुलिस को इन दोनों के रिश्ते संदिग्ध लगे थे।

पूछताछ के दौरान लड़के ने पुलिस को उस वक्त बताया था कि वो इस लड़की का बॉयफ्रेंड है। यह मामला TEXAS का है। लड़के की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ रह रही 24 साल की लड़की Courtney Lee से पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक Courtney Lee ने कबूल किया कि उसने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे पता था कि लड़का नाबालिग है।

अदालत ने साल 2016 में इस लड़की को सजा सुनाई लेकिन उसने उस वक्त अदालत को बताया कि वो schizophrenia और bipolar से ग्रसित है तथा अदालत की प्रोसिडिंग वो समझ नहीं सकी। इस तरह Courtney Lee उस वक्त जेल की सजा से बच गई। हालांकि अदालत ने उसे प्रोबेशन पर रहने की सलाह दी थी।

लेकिन Courtney Lee ने प्रोबेशन पीरियड तोड़ दिया और अदालत के आदेश की धज्जियां उड़ा दी। पुलिस जब उसे ढूंढने उसके घर गई तब वो अपने घर से लापता थी। इसके बाद अगले साल Courtney Lee को दोबारा गिरफ्तार किया गया और तब से वो जेल में है।

इसी सप्ताह Courtney Lee को प्रोबेशन पीरियड तोड़ने के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई है। उसने खुद को सेक्स ऑफेन्डर के तौर पर रजिस्टर नहीं कराया था इसलिए अदालत ने उसे 5 साल अतिरिक्त जेल की सजा भी सुनाई है।