19 साल की लड़की को अफेयर में फंसा कर पहले उसके साथ रेप किया गया है। आरोप है कि इसके बाद लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश भी की गई। केरल में उजागर हुए इस मामले को प्रशासन काफी गंभीरता से देख रहा है और मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस लड़की को कोचिंग संस्थान में उसके साथ पढ़ने वाले 21 साल के एक लड़के ने पहले अपने प्यार में फंसाया।
एक दिन इस लड़के ने लड़की को नशीला ड्रिंक पिलाया और फिर तब तक उसका रेप किया जब तक कि वो बेहोश ना हो गई। इस मामले में पीड़िता ने एनआईए के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। लड़की ने जांच टीम को बताया है कि उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया गया है।
लड़की के मुताबिक उसके साथ रेप की घटना जुलाई में हुई। इसके बाद काफी हिम्मत कर पीड़िता ने हॉस्टल में रहने वाली अपनी दोस्त को इसके बारे में बताया। ‘Times Now’ से बातचीत करते हुए लड़की के पिता ने कहा कि ‘आरोपी ने उनकी बेटी की न्यूड तस्वीरें खींच ली और फिर इसके जरिए वो उसे ब्लैकमेल करने लगा। लड़की को धमकी दी गई कि अगर उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया तो उसकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी जाएंगी।’
लड़की के पिता ने इस पूरे मामले को साफ तौर से ‘लव जिहाद’ बताया है। यहां आपको बता दें कि पिछले एक महीने में केरल के Kozhikode इलाके से करीब 50 ‘लव जिहाद’ के मामले सामने आए हैं। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम फज़ल बताया जा रहा है।
आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 384, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जांचकर्ताओं को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इस फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी लड़का और उसका एक दोस्त लड़की के हॉस्टल के पास उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस का रवैया भी संदेह के घेरे में है।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस इसे लेकर काफी सुस्त रवैया अपना रही है। परिवार वालों के मुताबिक इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही थी। बाद में चर्च औऱ कुछ समाजसेवियों के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। (और…CRIME NEWS)
