नाबालिग लड़के ने अपनी नई माशूका को खुश करने के लिए अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड का ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसकी हत्या के इरादे से उसे कई बार चाकू से भी गोद डाला। इस भयानक वारदात को अंजाम के बाद इस नाबालिग लड़के ने अपनी नई प्रेमिका को मैसेज लिखा – ‘मैंने कर दिखाया…आई लव यू।’

17 साल के इस लड़के पर 16 साल की लड़की की रेप और हत्या के प्रयास का आऱोप है। बताया जा रहा है कि हमले के वक्त नाबालिग प्रेग्नेंट भी थी। इस मामले में लड़के की 17 साल की नई गर्लफ्रेंड पर आऱोप है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को इस हत्या के लिए उकसाया है। लड़के की तरफ से बचाव पक्ष ने अदालत से गुहार लगाई है कि लड़के को इस मामले में दोषी नहीं माना जाए।

Manchester Crown Court में प्रॉसिक्यूटर Alaric Bassano ने कहा कि ‘जो हुआ वो अविश्वसनीय है लेकिन विश्वास करने पड़ेगा कि सचमुच ऐसा ही हुआ है।’ अदालत को बताया गया कि नाबालिग लड़का अपनी नई गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहता था और इसीलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि ‘जब लड़के की नई माशूका को अपने प्रेमी के पुराने रिश्तों के बारे में पता चला तब वो खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को धमकी दी कि वो उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ लेगी और अगर उसे इस रिश्ते को बचाना है तो उसे कड़ी मेहनत करनी होगी।’ Alaric Bassano ने अदालत को यह भी बताया कि हत्या से पहले इस लड़के ने हत्या और मर्डर के बाद होने वाली सजा के बारे में ऑनलाइन सर्च भी किया था।

पूरी वारदात के बारे में कोर्ट को बताया गया कि ‘इसी साल यह लड़का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के घर कपड़े बदलने का बहाना बनाकर घुसा था। उसने अपने बैग में एक धारदार चाकू भी छिपा रखा था। उसने लड़की से कहा था कि वो उसकी हत्या करेगा लेकिन इससे पहले उसने उसका रेप किया। उसने घर के बाहर बने बागीचे में लड़की पर भयानक हमला किया और उसे मरा हुआ समझकर वहां से चला गया। लेकिन लड़की की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई।’

हत्या के बाद इस युवक ने अपनी नई माशूका को भेज कर कहा कि – ‘मैंने यह किया यह साबित करने के लिए कि मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था।’ इसके बाद लड़की ने भी अपने बॉयफ्रेंड को रिप्लाई करते हुए लिखा कि ‘मैं जानती हूं…मैं हर कीमत पर तुम्हारी रक्षा करूंगी।’ इसके बाद लड़की ने हमले में इस्तेमाल किये गये चाकू पर लगे खून के धब्बे को साफ करने के लिए Dettol wipes भी उसे दिए।

अदालत को बताया कि जब लड़का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के घर गया तो उसने उससे कहा कि ‘तुम्हे आत्महत्या करनी होगी…उसने लड़की से पूछा कि वो उसे कहां औऱ कैसे मार सकता है…लेकिन बाद में उसने उससे कहा कि वो मजाक कर रहा है।

उसने लड़की से कहा कि वो अपने गले पर मेकअप लगा ले ताकि वो उसकी तस्वीर खींच कर अपनी नई गर्लफ्रेंड को भेज कर यह झूठ बोल दे कि उसने गला दबाकर तुम्हें मार दिया है…लड़के की बात सुनकर लड़की ने अपने गले में मेकअप भी लगाया था। लेकिन बाद में उसने उसे चाकू घोंप दिया।’

अदालत में मौजूद ज्यूरी ने इस पूरे मामले को ध्यान से सुना और लड़के को नाबालिग लड़की को बुरी तरह जख्मी करने का दोषी पाया। इसके अलावा उसे सार्वजनिक स्थल पर चाकू दिखाने का दोषी भी पाया गया है। जबकि लड़के की नई माशूका ने अपने ऊपर लगे सभी चार्ज से इनकार कर दिया है। मामले में ट्रायल जारी है। (और…CRIME NEWS)