कोलकाता से इस भयानक घटना के सामने आने के बाद सभी लोग हैरान हैं। यहां 15 साल के एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी और फिर वो खून से सना शर्ट पहनकर पुलिस थाने पहुंच गया। लड़के ने अपने पिता की हत्या क्यों की..? यह जानकर आप और भी चौंक जाएंगे। बीते रविवार को कलकता के राजरहाट इलाके में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक लड़के के पिता अक्सर उसकी मां यानी अपनी पत्नी की पिटाई किया करता था। यह लड़का अपनी मां को पीटता देख इतना गुस्सा गया कि उसने पत्थर से कूच-कूच कर अपने पिता को मार डाला। इस नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि ‘उसने अपने पिता को कई बार कहा था कि वो मां के साथ मारपीट ना किया करें। लेकिन जब उसके पिता ने उसकी बात नहीं मानी तब उसने उनकी हत्या कर दी।’

जानकारी के मुताबिक नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि ‘इस लड़के ने थाने में आकर सरेंडर कर दिया। जिस वक्त वो थाने में पहुंचा था उसके कपड़े खून से सने थे। उसने अधिकारी से कहा कि उसने अपने पिता का मर्डर कर दिया है क्योंकि वो उसकी मां को प्रताड़ित करते थे।’ नाबालिग ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात उसके पिता ने काफी शराब पी रखी थी और शराब के नशे में ही उन्होंने उसकी मां की पिटाई की थी।

थाने में बच्चे की बात सुनकर दंग पुलिस तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची और उसने यहां से शव बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग, उसकी मां और उसके भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि लड़के की मां और उसके भाई के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM&t=1s

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है। लड़के घर से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये गये पत्थर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद सभी पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। (और…CRIME NEWS)