दरिंदगी की हद पार कर देने की यह दास्तान उत्तर प्रदेश की है। कानपुर जिले में एक लड़की की हत्या कर अपराधी ने उसकी आंखें निकाल ली। नग्न हालत में इस लड़की का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिलने के बाद यहां सनसनी मच गई है। लड़की की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की आशंका भी जताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में ले कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

लड़की का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामले में धाराएं भी बढ़ा दी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक 15 साल की यह नाबालिग लड़की बीत शनिवार (31 अगस्त, 2019) की शाम करीब 6.30 बजे घर से शौच जाने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब यह लड़की घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिवार वालों ने इसी दिन पुलिस से संपर्क कर लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। लेकिन पुलिस पूरी रात इस लड़की को तलाश नहीं पाई। अगले दिन लड़की की मां अपनी बेटी को ढूंढने के लिए खुद ही घर से बाहर निकल पड़ी। बताया जा रहा है कि लड़की की मां ने जब घर से कुछ ही दूर स्थित झाड़ियों में खोजबीन की तो उन्हें अपनी बेटी का शव बुरी हालत में मिली। लड़की की आंखें निकाल ली गई थी और उसके चेहरे को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया था।

नग्न हालत में लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की की मौत को लेकर अलग-अलग तरह से कयास लगाने लगे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लड़की के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जाकर कई साक्ष्य जुटाए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=fh4XGQWds9g

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर उससे पूछताछ भी की है। इधर मृतक लड़की के घरवालों का कहना है कि उनके परिवार के साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी लिहाजा उनकी बेटी की इतनी बेरहमी से हत्या कौन कर सकता है…? इस बारे में वो बिल्कुल अंजान हैं। अब पुलिस इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में जुटी है। (और…CRIME NEWS)